Source :- LIVE HINDUSTAN

संक्षेप:

Keerthy Suresh Look: जींस पहनकर ट्रेडिशनल दिखना चाहती हैं तो कीर्ति सुरेश का ये यूनिक लुक बिल्कुल परफेक्ट है। बालों में गजरा, कानों झुमका और सुंदर कुर्तियों संग जींस का कीर्ति सुरेश के ये लुक जरूर देख लें। फेस्टिव में मिलेगा हटके लुक।

जींस एवरग्रीन फैशन है। जिसे आप जब चाहे स्टाइल के साथ पहनकर रेडी हो सकती हैं। सबसे खास बात कि जींस की किसी भी डिजाइन को पहना जा सकता है। चाहे ट्रेंड हो या ना हो, बस उसे सही तरीके से स्टाइल करना आना चाहिए। लड़कियों अक्सर कंफर्ट और स्टाइल के लिए जींस पहनना पसंद करती हैं। अगर आप भी जींस लवर गर्ल हैं और हर छोटे-बड़े मौके पर जींस पहनकर रेडी हो जाती हैं। तो कीर्ति सुरेश के ये लुक्स जरूर देख लें। जो आपको वेडिंग फंक्शन से लेकर फेस्टिवल में रेडी होने का टिप्स देंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।कीर्ति सुरेश का यूनिक लुक

कीर्ति सुरेश के ब्यूटीफुल लुक्स

साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने एक के बाद एक कई स्टनिंग लुक जींस में शेयर किए। जिसे वो कभी कानों में झुमका तो कभी बालों में गजरा लगाकर तैयार हैं। उनके ये लुक फेस्टिव सीजन के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।

शार्ट वेलवेट कुर्ती विद जींस

सर्दियों के सीजन में अगर आप कुछ हटके ट्राई करना चाहती हैं तो कीर्ति का ये लुक परफेक्ट है। बैरेल लेग जींस के साथ ऑलिव ग्रीन कलर की वेलवेट कुर्ती में कीर्ति रेडी है। जिस पर खूबसूरत वर्क है। और इस ड्रेस को कीर्ति ने मेसी लो बन और बालों में लाल रंग के फूल लगाकर पेयर किया है। वहीं स्टेटमेंट ईयररिंग्स, चंकी कफ ब्रेसलेट इस लुक में ड्रामा ऐड कर रहे हैं। वहीं इस लुक को सॉफ्ट बनाने के लिए ब्राउन बूट्स के साथ पेयर किया गया है।

कीर्ति सुरेश का यूनिक लुक

शार्ट कुर्ती विद दुपट्टा और जींस

वहीं दूसरा लुक भी काफी इनोवेटिव है। जिसे शार्ट कुर्ती और दुपट्टे को वाइड लेग जींस के साथ पेयर किया गया है। डेलिकेट एंब्रायडरी वाली कुर्ती के साथ ईयररिंग्स, चूड़ियों और साथ में जूती के साथ वियर किया है। कीर्ति का ये इंडो-वेस्टर्न लुक इंटररेस्टिंग दिख रहा है।

कीर्ति सुरेश का यूनिक लुक

फ्लोर लेंथ कुर्ती परफेक्ट फॉर क्रिसमस

फ्लोर लेंथ फ्रंट स्लिट गॉर्जियस कुर्ते को स्किनी जींस के साथ पेयर किया गया है। साथ में हैवी गोल्डन झुमका और पैरों में चेरी रेड स्टिलिटो क्रिसमस ब्रंच के लिए बिल्कुल परफेक्ट लुक है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN