Source :- LIVE HINDUSTAN
बालों की ग्रोथ के लिए सही हेयर केयर जरूरी है। दादी-नानी अक्सर बालों को स्वस्थ रखने के लिए तेल लगाने की सलाह देती हैं। अगर किसी के बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं या फिर गंजेपन की समस्या हो रही है तो अरंडी का तेल लगाया जा सकता है। लेकिन क्या इसे सीधे बालों पर लगाया जा सकता है? जानिए

इन दिनों ज्यादातर लोग बालों के झड़ने और गंजेपन की समस्या से परेशान हैं। इससे दिक्कत से निपटने के लिए अरंडी के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। अरंडी का तेल बेहद गाढ़ा और चिपचिपा होता है, लेकिन इस तेल में ऐसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों की ग्रोथ और उनकी हेल्थ को दुरुस्त रखने में मदद करते है। स्कैल्प पर इसे लगाने से ब्लड फ्लो तेज होता है, जिससे बालों की ग्रोथ तेजी से बढ़ती है। लेकिन क्या बालों पर इसे सीधे लगाना ठीक है? इस आर्टिकल में जानिए।
क्या बालों पर सीधे लगाया जा सकता है अरंडी का तेल?
बालों पर सीधे अरंडी का तेल लगाना आम तौर पर सुरक्षित माना जाता है, लेकिन कुछ सावधानियों के साथ। ऐसा इसलिए क्योंकि ये तेल कुछ व्यक्तियों में एलर्जी का कारण बन सकता है। ऐसे में किसी भी एलर्जी की जांच के लिए थोड़ी मात्रा और पैच टेस्ट के साथ शुरू करें। वैसे तो इस तेल को लगाने के कई फायदे हैं लेकिन फिर इसे किसी तेल के साथ मिलाकर पतला करके लगाना अच्छा माना जाता है।
किन तेलों के साथ मिला सकते हैं अरंडी का तेल
अगर आप लंबे और खूबसूरत बाल चाहती हैं तो अरंडी के तेल को नारियल तेल और अरंडी के तेल के साथ मिलाक इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक भाग पिघला हुआ नारियल तेल और एक भाग अरंडी का तेल साथ में मिलाएं।
इस्तेमाल करने का तरीका
इस तेल की कुछ बूंदें लें और अपने स्कैल्प, बालों के बीच के हिस्से और सिरों पर धीरे से मालिश करें। ये तेल बालों को टूटने और उसकी बनावट को बेहतर बनाता है। तेल को लगभग दो घंटे तक लगा रहने दें। इससे तेल को अवशोषित होने में पर्याप्त समय मिलता है। फिर दो घंटे बाद अपने बालों को शैम्पू और कंडीशनर से अच्छी तरह धो लें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN