Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/09/1200x900/sskl_1781011407646_1781011420005_983ea140-ac7c-4744-962b-a6a81fc7b2d5.jpgशिल्पा शिंदे और हिना खान के बीच का विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब शिल्पा ने हिना को खान सर के सपोर्ट में आने के लिए कहा है। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है।
शिल्पा शिंदे ने जबसे यह खुलासा किया है कि उन्होंने भाभी जी घर पर हैं के प्रोड्यूसर पर सालों पहले झूठा सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। इसके बाद से शिल्पा को काफी नेगेटिविटी का सामना करना पड़ा था। वहीं हिना खान ने तो खुलकर शिल्पा का विरोध किया था और उनकी इस हरकत को शर्मनाक बताया था। अब शिल्पा ने हिना पर तंज कसा है और खान सर के सपोर्ट में आने को कहा है।
शिल्पा ने क्या कहा
शिल्पा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बोलती हैं कि हैल्लो दोस्तों, मैं फिर से आ गई हूं। हां मेरी अंग्रेजी अच्छी नहीं है। अच्छी क्या मुझे बिल्कुल नहीं आती है। इतना लंबा-लंबा मैं लिखकर पोस्ट करूं। इससे अच्छा मैं सामने आ गई। मेरी शकल भी है दिखने जैसी। मैं अभी न्याय दिलाने की बात पर आई हूं।
जो लोग मुझे सजा दिलवाने वाले थे, खान सर के लिए आगे आएं
शिल्पा ने कहा, ‘जो लोग मुझे सजा दिला आ रहे थे और प्रोड्यूसर को न्याय दिलवाने वाले थे। उनको बोला अभी फ्री में आपको कोई खर्चा भी नहीं होगा। एक सही इंसान के लिए लड़ने का वक्त आ गया है खान सर के लिए। आइए, मैं भी आपके साथ हूं। पहले उनको न्याय दिलाइए और फिर मुझे सजा दिलाइए।’
शिल्पा ने आगे कहा, ‘हेड्स ऑफ टू हिम। वह काफी अच्छे इंसान हैं। बंदे का काम ही ऐसा है। सबने उनका काम देखा है। सारी दुनिया उनके लिए खड़ी है। मैं भी खड़ी हूं, आप भी खड़े हो जाइए। आप खड़े होंगे तो कितना जोर पड़ेगा। जो लोगों ने मुझे 2 कौड़ी का बोला है और जो खुद फूटी कौड़ी के हैं, वो आएंगे लड़ने के लिए। मुझे पता है आप जरूर उनके लिए न्याय के लिए अपील करेंगी और मैं भी आपके साथ हूं।’
आखिर में वह बोलीं, ‘फिर उसके बाद आप मुझे सजा दिलाइए, मैं तो यहीं हूं।’
हिना और शिल्पा की वॉर
बता दें कि हिना ने शिल्पा को आरोपी बताते हुए प्रोड्यूसर को विक्टिम बताया था और कहा था कि एक औरत होकर ऐसा करना गलत है। उन्होंने कहा था कि सोचिए प्रोड्यूसर की पत्नी और बेटी हैं और अगर वे उनका साथ छोड़ देतीं तो क्या होता।
वहीं शिल्पा ने फिर बिना हिना का नाम लिए उन पर तंज कसते हुए कहा था कि कुछ लोग अपनों के निधन और बीमारी का सहारा लेकर सोशल मीडिया पर पब्लिसिटी बटोरते हैं। अब मेरे नाम पर पब्लिसिटी कर रहे हैं।
बता दें कि हिना और शिल्पा साथ में बिग बॉस शो भी कर चुकी हैं। दोनों फाइनलिस्ट थीं, लेकिन जीत शिल्पा की हुई थी और हिना फर्स्ट रनरअप थीं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





