Source :- LIVE HINDUSTAN
सहजन की पत्तियां और फलियां दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होती है। लोग सहजन की फलियों की सब्जी बनाकर खूब खाते हैं और पत्तियों का पाउडर बनाकर भी खाते हैं। तो क्यों ना इस फायदेमंद पौधे को घर पर ही उगाया जाए। चलिए बताते हैं घर के गमले में मोरिंगा उगाने का सरल तरीका।
सहजन की पत्तियां और फलियां दोनों ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं। सहजन की फली में विटामिन C, कैल्शियम, पोटैशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जबकि इसकी पत्तियां प्रोटीन, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत मानी जाती हैं। लोग सहजन की सब्जी बनाकर खूब खाते हैं और इसकी पत्तियों को सुखाकर पीसकर पाउडर बनाकर भी खाया जाता है। दोनों ही तरीके से सहजन काफी फायदेमंद होती है। यही वजह है कि कई लोग इसे बाजार से खरीदकर फ्रिज में स्टोर कर लेते हैं। हालांकि, अगर आप ताजा सहजन खाना पसंद करते हैं, तो इसे घर पर भी आसानी से उगा सकते हैं। सहजन का पौधा घर की बालकनी, छत या बड़े गमले में आसानी से लगाया जा सकता है और इसकी देखभाल में भी ज्यादा मेहनत नहीं लगती।
घर के गमले में कैसे उगाएं सहजन का पौधा
घर की बालकनी, गार्डन या फिर गमले में सहजन का पौधा लगाना कोई रॉकेट साइंस नहीं है। बस आपको सही स्टेप्स पता होने चाहिए। इसे लगाने के लिए कुछ चीजों का खास ध्यान रखना पड़ेगा। चलिए जानते हैं इस पौधे को कैसे लगाएं?
सही गमले चुनें
सहजन का पौधा लगाने के लिए सबसे थोड़ा बड़ा साइज का गमला चुनें। इसकी जड़ें फैलती है, तो छोटे गमले में ये अच्छे से ग्रो नहीं कर पाएगा। आप मीडियम साइज से थोड़ा बड़ा गमला चुनें।
मिट्टी तैयार करें
सहजन के पौधे के लिए हल्की और नमी वाली मिट्टी सही होती है। इसके लिए बगीचे की मिट्टी, रेत और कम्पोस्ट को मिलाकर आप मिट्टी रेडी करें। खाद्य के लिए आप गोबर या फिर चाय की पत्ती का इस्तेमाल करें।
पौधा कैसे लगाएं
सहजन की फलियों में बीज होते हैं, आप उनकी मदद से ही पौधा लगा सकते हैं। 5-6 बीज लें और उन्हें साफ कर लें। अब इन बीजों को मिट्टी के अंदर करीब 5-6 इंच तक गाड़ दें। फिर इसमें थोड़ा पानी डालकर मिट्टी को ऊपर से दबा दें।
धूप में रखें गमला
सहजन के पौधे को धूप की जरूरत ज्यादा होती है, तो आप भी इसे धूप में ही रखें। अगर ज्यादा तेज धूप हैं, तो हल्की छांव में रख सकते हैं। लेकिन रोजाना 5-6 घंटे की धूप जरूरी है। साथ ही पानी ज्यादा नहीं डालना है, मिट्टी में कीचड़ हो जाएगा तो बीज अंदर सड़ जाएंगे।
कटाई कब करें
सहजन के पौधे में करीब 4-5 हफ्ते में पत्तियां आने लगेंगी। इसके बाद छोटी-छोटी फलियां भी दिखेंगी। जब पौधा बड़ा हो जाए, तब हल्की कटिंग करें, जिससे नई पत्तियां फिर से निकल आए।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





