Source :- KHABAR INDIATV
विक्रम गायकवाड़
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर मेकअप आर्टिस्ट विक्रम गायकवाड़ का मुंबई में निधन हो गया। ‘काशीनाथ घनेकर’, ‘बालगंधर्व’, ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’, ‘शहीद भगत सिंह’, ‘दंगल’ और ‘जनता राजा’ जैसे विभिन्न किरदारों की वेशभूषा को और अधिक यथार्थवादी बनाने वाले मशहूर डिजाइनर विक्रम गायकवाड़ ने शुक्रवार को अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज यानी 10 मई 2025 की शाम 4.30 बजे दादर के शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर किया जाएगा। बॉलीवुड के कई सितारे ने उनके निधन पर शोक जाहिर किया है।
इन फिल्मों में किया था काम
बता दें कि विक्रम गायकवाड़ एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मेकअप आर्टिस्ट थे। उन्होंने पानीपत, बेल बॉटम, उरी, डर्टी ब्लैकमेल, दंगल, पीके, झांसी, सुपर 30 और केदारनाथ जैसी फिल्मों में मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर बेहतरीन काम किया है। उन्होंने ऐतिहासिक धारावाहिक छत्रपति शिवाजी महाराज में भी मशहूर मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था। उन्होंने पवनखंड, फत्ते शिकस्त और शेर शिवराज जैसे ऐतिहासिक धारावाहिकों में भी मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर बेहतरीन भूमिका निभाई थी। उन्हें सात बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वह दंगल, संजू, 3 इडियट्स और भाग मिल्खा भाग जैसी सैकड़ों सुपरहिट फिल्मों के मेकअप डिजाइनर थे। 2013 में उन्हें बंगाली फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
SOURCE : KHABAR INDIATV