Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/09/1200x900/etfrhfdggtstrrrffddfddgggf_1780999919039_1780999923744_e7992034-70a3-4da8-bac0-298a764298d1.jpg

माधुरी दीक्षित का गाना ‘धक धक करने लगा’ असल में श्रीदेवी पर इस साउथ फिल्म फिल्माया गया था। बाद में माधुरी के लिए किया गया कॉपी। पाकिस्तान में भी इस गाने को अलग अंदाज से गाया गया था। आज भी है हिट।

1992 में एक फिल्म आई थी बेटा। इस फिल्म में अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और अरुणा ईरानी जैसे एक्टर्स ने लीड किरदार निभाए थे। फिल्म की कहानी ने उस दौर में अपनी अलग पहचान बनाई। फिल्म का म्यूजिक भी शानदार रहा। लेकिन इस फिल्म का एक गाना फिल्म के सभी गानों पर भारी पड़ गया और उसी गाने ने माधुरी दीक्षित को इंडस्ट्री की ‘धक धक गर्ल’ बना दिया। वो गाना था ‘धक धक करने लगा’। लेकिन कम ही लोग जानते हैं असल में माधुरी दीक्षित नहीं बल्कि श्रीदेवी ‘धक धक गर्ल’ हैं।

असल में श्रीदेवी हैं धक धक गर्ल

फिल्म बेटा का म्यूजिक आनंद मिलिंद की जोड़ी ने कंपोज़ किया है। अधिकतर गानों के बोल समीर अनजान ने लिखे। इसी फिल्म में वो गाना था ‘धक धक करने लगा’। इस गाने को समीर ने लिखा था। आवाज अनुराधा पौडवाल की थी और स्क्रीन पर माधुरी दीक्षित अपनी अदाओं का जादू चला रही थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं असल में ये गाना श्रीदेवी पर फिल्माया जा चुका था। यानी असल में श्रीदेवी ही धक धक गर्ल हैं।

साउथ गाने का है रीमेक

1990 में एक तेलुगू फिल्म Jagadeka Veerudu Athiloka Sundari आई थी। इस फिल्म में चिरंजीवी और श्रीदेवी ने लीड किरदार निभाया था। इसी फिल्म में ‘धक धक करने लगा’ का तेलुगू वर्जन था जिसपर श्रीदेवी ने परफॉर्म किया था। ये गाना ओरिजिनली इलय्याराजा ने कंपोज़ किया था जिसे आनंद मिलिंद ने फिल्म बेटा में इस्तेमाल किया। बाद में इसी गाने की धुनों पर समीर ने ‘धक धक करने लगा’ गीत लिख डाला। माधुरी दीक्षित पर ये गाना खूब पसंद किया गया। इस गाने को अपनी आवाज देने वाली अनुराधा पौडवाल ने उस साल बेस्ट सिंगर का अवॉर्ड तक जीता था। आगे चल कर ये गाना माधुरी दीक्षित की पहचान बन गया। आज भी एक्ट्रेस इसी गाने की वजह से जाना जाता है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी।

तेलुगू सॉंन्ग

श्रीदेवी और चिरंजीवी पर फिल्माए गाने का हिंदी वर्जन भी रिलीज किया गया था जिसे कविता कृष्णमूर्ति ने गाया था। हिंदी डब किये गए गाने के बोले थे ‘तुमने इस तरह मारा देख गया मैं ज़मारला तुम्हारा’। इस तेलुगू फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था।

पाकिस्तान ने भी किया कॉपी

इस गाने पर एक पाकिस्तानी फिल्म में भी गाना बना था। फिल्म 1992 में आई पाकिस्तानी फिल्म Majhoo में भी गाना इस्तेमाल किया गया था। पाकिस्तान में भी इस गाने को पसंद किया गया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN