Source :- LIVE HINDUSTAN

Never drink or eat 5 things when you dehydrated: गर्मी के दिनों प्यास लग रही हो तो पानी पीने की बजाय अगर इन चीजों को खा-पी लिया तो सेहत के लिए हार्मफुल हो सकते हैं। इनसे तबियत खराब होने का डर रहता है। जान लें वो कौन सी 5 चीजें हैं।

Aparajita लाइव हिन्दुस्तानSun, 27 April 2025 11:24 AM
share Share
Follow Us on
प्यास लग रही तो भूलकर भी ना खाएं-पिएं ये चीजें, गर्मी में तबियत हो जाएगी खराब

गर्मी में पानी बहुत जरूरी होता है। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए तो सभी पानी पीते हैं और बार-बार प्यास लगने पर शरीर को हाइड्रेट करना आसान हो जाता है। लेकिन कुछ लोग पानी पीने को लेकर आलस करते हैं और लिक्विड के नाम पर इन चीजों को पी लेते हैं। जिससे शरीर हाइड्रेट होने की बजाय और भी ज्यादा डिहाइड्रेट हो जाता है। जिससे तबियत बिगड़ने का खतरा रहता है। अक्सर ऐसा लोग घर से बाहर निकलने पर करते हैं। लेकिन ध्यान रहे अगर घर से बाहर हैं तो प्यास लगने पर इन चीजों को भूलकर भी ना खाएं-पिएं।

सोडे वाली शिकंजी

घर से बाहर हैं और प्यास लगी तो लोग शिकंजी पीना पसंद करते हैं। अब आप बोलेंगे कि शिकंजी तो हेल्दी होती है। लेकिन वहीं शिकंजी जिसमे सोडा ना मिला हो। अगर शिकंजी में सोडा मिलाकर पी रहे तो ये फायदे की जगह नुकसान पहुंचाएगी और शरीर डिहाइड्रेटेड हो जाएगा।

फ्रूट जूस

प्यास लग रही है तो फ्रूट जूस पीने की गलती ना करें। फ्रूट जूस में कार्ब्स और शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। जो शरीर को डिहाइड्रेट करता है और बेहोशी आने का डर रहता है। फ्रूट जूस जिसे पानी के साथ डाइल्यूट नहीं किया गया है उसे प्यास लगने पर पीना हार्मफुल हो सकता है।

मीठी चीजें

प्यास लगी है और आप मिठाई, केक, कुकीज, बिस्कुट जैसी चीजों को पहले खा रहे तो ये गलती ना करें। हाई शुगर और आर्टीफिशियल स्वीटनर डिहाइड्रेशन के लक्षण को बढ़ा सकता है।

कॉफी और चाय

कॉफी और चाय शरीर को तेजी से डिहाइड्रेट करती हैं। इसलिए प्यास लगने पर भूलकर भी चाय या कॉफी जैसी कैफीन ड्रिंक को नहीं पीना चाहिए।

फ्राईड फूड

फ्राईड फूड को भी प्यास लगने पर नहीं खाना चाहिए। प्यास लगने पर शरीर के भीतर काफी टेंपरेचर ज्यादा होता है। ऐसे में गर्म तला हुआ खाना उस अग्नि को भड़का सकता है जिससे तबियत बिगड़ने और मतली-उल्टी जैसे लक्षण महसूस होने लगते हैं। इसलिए प्यास लगने पर भूलकर भी तला हुआ नहीं खाना चाहिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN