Source :- LIVE HINDUSTAN

गर्मी में सत्तू खूब शौक से खाया जाता है, ये पेट को ठंडा रखने का काम करता है। इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। यहां जानिए डायट में सत्तू को किस तरह शामिल करें।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानWed, 30 April 2025 06:03 PM
share Share
Follow Us on
प्रोटीन से भरपूर सत्तू शरीर को रखता है ठंडा, डायट में इस तरह करें शामिल

सत्तू प्रोटीन से भरपूर होता है। गर्मी के मौसम में शरीर के तापमान को ठंडा रखनने के लिए इसे डायट में शामिल किया जाता है। बहुत ज्यादा फायदे होने की वजह से इसे गर्मियों का सुपरफूड भी कहा जाता है। इसे आप रोजाना की डायट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं। जानिए, 3 तरह से सत्तू को कैसे खाएं।

1) सत्तू परांठा

सत्तू से आप टेस्टी पराठा तैयार कर सकते है। इसे किसी भी सब्जी, अचार या दही के साथ खाया जा सकता है। इस पराठे को बनाने के लिए सबसे पहले आटा गूंथ लें और फिर स्टफिंग तैयार करें। इसके लिए आधा कप सत्तू लें और उसमें धनिया, घी, हरी मिर्च, प्याज, नींबू का रस, नमक, अदरक, अजवायन, बारीक कटा लहसुन और सरसों का तेल डालें। इसे अच्छे से मिक्स करें और अब आटे की लोई लें, फिर इसे थोड़ा बेल लें। अब इसमें स्टफिंग फिल करें और इसकी पोटली बनाकर तैयार करें। फिर पराठा बेल लें और तवे पर इसे घी से सेक लें।

2) सत्तू शरबत

गर्मी में सत्तू को डायट में शामिल करने का ये सबसे आसान तरीका है। इसे बनाने के लिए आपको बस कुछ ही चीजों की जरूरत होती है। इसके लिए सत्तू में ठंडा पानी मिलाएं और मीठा शरबत बनाने के लिए इसमें चीनी घोल लें। इसके अलावा एक ग्लास पानी में एक चम्मच सत्तू और नींबू का रस, काला नमक और भुना जीरा मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिलाएं और पिएं। सत्तू की ये ड्रिंक आपके शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

3) सत्तू के लड्डू

मीठा खाने के शौकीन हैं तो आप सत्तू से लड्डू बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान है। इसके लिए आपको सत्तू, गुड़ पाउडर, घी और इलायची पाउडर चाहिए होगा। लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले सत्तू और घी को एक साथ भूनें फिर इसमें गुड़ और इलायची पाउडर डालें। इसे तब तक मिलाएं जब तक कि यह गाढ़ा न हो जाए और फिर लड्डू का आकार दें।

ये भी पढ़ें:आसानी से तैयार होगी कैफे वाली गाढ़ी कोल्ड कॉफी, बस अपनाएं ये टिप्स

SOURCE : LIVE HINDUSTAN