Source :- LIVE HINDUSTAN

Ear Piercing Benefits For Men: आयुर्वेद के अनुसार कान छिदवाने से पुरुषों के शरीर के कुछ एक्यूप्रेशर बिंदु प्रभावित होते हैं। जो उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तानThu, 1 May 2025 03:11 PM
share Share
Follow Us on
फर्टिलिटी से तेज दिमाग तक, जानें क्यों है मर्दों के लिए भी कान छिदवाना जरूरी, ये हैं फायदे

प्राचीन समय में कान छिदवाने को लेकर लड़का-लड़की में कोई भेद नहीं किया जाता था। ऐसा ना सिर्फ धार्मिक कारणों की वजह से बल्कि सेहत के लिहाज से भी यह कई मायनों में जरूरी माना गया था। शास्त्रों के अनुसार, कर्णवेध संस्कार, सोलह संस्कारों में से नौवां संस्कार है, जो बच्चे के जन्म के 6 महीने के बाद करवाया जाता है। पहले के समय में जिन लड़कों के कान नहीं छिदे होते थे, उन्हें अंतिम संस्कार नहीं करने दिया जाता था। जबकि आयुर्वेद इस परंपरा को स्वास्थ्य से जोड़कर देखता है। आयुर्वेद के अनुसार यह प्रक्रिया शरीर के कुछ एक्यूप्रेशर बिंदुओं को प्रभावित करके पुरुषों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकती है। आइए जानते हैं कैसे ईयर पियर्सिंग पुरुषों के लिए सिर्फ फैशन स्टेटमेंट ही नहीं बल्कि सेहत से जुड़े कई फायदे लेने का भी एक तरीका है।

कान छिदवाने से पुरुषों को मिलते हैं ये फायदे

सुनने की शक्ति बेहतर होती है

कान छिदवाने से पुरुषों की सुनने की क्षमता में वृद्धि होती है। दरअसल, कान के नीचे वाले हिस्से में ‘मास्टर सेंसोरल’ और ‘मास्टर सेरेब्रल’ नाम के दो बिंदु होते हैं, जिन्हें छेदने से सुनने की क्षमता में सुधार होता है। कुछ लोगों का मानना ​​है कि इन बिंदुओं को उत्तेजित करने से सुनने की क्षमता में वृद्धि और कुछ मामलों में बहरापन भी दूर हो सकता है।

मस्तिष्क का विकास

कान छिदवाने से मस्तिष्क के विकास के साथ तनाव भी कम होता है। दरअसल, इयर लोब में एक मेरिडियन पॉइंट होता है, जिसे मास्टर सेंसोरल पॉइंट भी कहा जाता है। यह मस्तिष्क के दाएं और बाएं साइड से जुड़ा होता है। इस पॉइंट को छेदने से मस्तिष्क के कार्यों को बेहतर बनाने और आंखों की रोशनी को तेज करने में मदद मिल सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN