Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/09/1200x900/RajaHt_1780987419990_1780987427316_bb5a3ee9-2d5a-44d0-b09f-c9f363437a67.jpg

आमिर खान की इस फिल्म के हर गाने के साथ एक यागदार किस्सा जुड़ा हुआ है। इस मूवी के गाने इतने हिट हुए थे कि दुनिया भर में 1 करोड़ 10 लाख कॉपीज इस फिल्म के गानों की धड़ाधड़ बिक गई थीं।

आमिर खान और करिश्मा कपूर की साल 1996 में आई फिल्म “राजा हिन्दुस्तानी” सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि म्यूजिक के मामले में भी रिकॉर्ड तोड़ हिट साबित हुई थी। ‘आए हो मेरी जिंदगी में तुम बहार बनके’, ‘कितना प्यारा तुझे रब ने बनाया’, ‘पूछो जरा पूछो मुझे क्या हुआ है’ और ‘परदेसी परदेसी जाना नहीं’ समेत इस फिल्म के सभी गाने लोगों की पहली पसंद बन गए थे। कम लोग जानते हैं कि आमिर-करिश्मा की इस फिल्म के 11 मिलियन (1 करोड़ 10 लाख) कॉपी बिकी थीं। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड था। इतना ही नहीं, इस फिल्म के लगभग हर गाने के पीछे एक मजेदार किस्सा है।

नुसरत साहब की कव्वाली से प्रेरित था यह गाना

फिल्म ‘राजा हिन्दुस्तानी’ का गाना ‘कितना प्यारा तुझे रब ने बनाया’ असल में नुसरत फतेह अली खान की कव्वली ‘किन्ना सोड़ा तैनू रब ने बनाया’ से प्रेरित था। इस गाने के बोल और म्यूजिक को थोड़ा सा मोल्ड करके मेकर्स ने यह गाना तैयार किया था। अल्का यागनिक और उदित नायारण की आवाज में यह गाना हिंदी में समीर ने लिखा था। नुसरत साहब की कव्वाली को समीर ने कुछ ऐसा ट्विस्ट दिया कि यह गाना सुपरहिट हो गया और नदीम-श्रवण के म्यूजिक ने इसमें जो तड़का लगाया उसने इसका रुख ही बदल दिया।

हॉलीवुड फिल्म में दिखाया गया था यह गाना

राजा हिन्दुस्तानी के गानों ने ऐसा धमाल मचाया कि इसके गाने ‘परदेसी परदेसी जाना नहीं’ को हॉलीवुड फिल्म ‘वी फॉर वैन्डेटा’ के क्लोजिंग क्रेडिट्स में दिखाया गया था। यह गाना भारत में भी चार्टबस्टर हिट रहा था। इस गाने को भी अल्का यागनिक और उदित नारायण ने ही आवाज दी थी। बोल समीर के थे और म्यूजिक कंपोजर नदीम-श्रवण थे। लेकिन कम लोग जानते हैं कि इस गाने में सपना अवस्थी की भी आवाज थी। जिसे ज्यादातर लोगों ने शायद नोटिस नहीं किया।

आमिर ने सचमुच नशे में शूट किया था ये गाना

फिल्म का एक गाना ऐसा भी था जिसे आमिर खान ने सचमुच नशे में शूट किया था। यह गाना था ‘तेरे इश्क में नाचेंगे’। इस गाने को कुमार सानू, अलीशा चिनाय और सपना मुखर्जी ने गाया था। नदीम-श्रवण का कंपोज किया यह गाना भी उस दौर का सुपरहिट ट्रैक था। इस गाने की शूटिंग के दौरान किरदार में ढलने के लिए आमिर खान सचमुच नशे में हो गए थे। ताकि किरदार की मानसिक स्थिति और उसके इमोशन्स को सचमुच पर्दे पर वैसा ही उतारा जा सके। आप फिल्म के म्यूजिक वीडियो में कहीं-कहीं उनके हावभावों में यह नोटिस भी कर सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN