Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/27/1200x900/S_Shett_1779869273158_1779869290930_4d3f968b-daf3-4fc5-8efe-3cc4fdaad6a5.jpgगानों की शूटिंग में कोरियोग्राफर का बहुत अहम योगदान होता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे गाने के बारे में बताएंगे, जिसकी शूटिंग के वक्त शिल्पा शेट्टी को फ्री हैंड दे दिया गया था।
गानों की शूटिंग के वक्त सेट पर अमूमन एक डांस कोरियोग्राफर होता ही है, लेकिन हम आज बात कर रहे हैं एक ऐसे गाने की, जिसमें आपको जो कुछ भी स्क्रीन पर नजर आया, सब कुछ एक्ट्रेस की खुद की सोच थी। हम बात कर रहे हैं साल 1999 में आई फिल्म ‘शूल’ के गाने ‘दिल वालों के दिल का करार लूटने’ की। इस गाने में शिल्पा शेट्टी ने एक आइटम नंबर किया था। कम लोग जानते हैं कि इस आइटम नंबर को किसी डांस मास्टर ने कोरियोग्राफ नहीं किया था। शिल्पा ने खुद ही अपने मूव्स किए थे और आज तक हम उसे ही पर्दे पर देखते हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि ऐसा हुआ क्यों? चलिए जानते हैं।
बिना कोरियोग्राफी शूट हुआ था गाना
दरअसल इस गाने के कोरियोग्राफर अहमद खान थे, होना यह था कि अहमद को डांस के दौरान स्टेप बताने थे। लेकिन शिल्पा शेट्टी ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया था कि इस गाने की शूटिंग के लिए उन्हें कोई स्टेप्स नहीं सिखाए गए थे। अहमद खान ने इस गाने की शूटिंग के दौरान उन्हें फ्री हैंड दे दिया था और खुद ही बीट्स और लिरिक्स के दौरान बस लटके-झटके मारने को कहा था। यानि आज इस गाने में आप जो कुछ भी देखते हैं, वो शिल्पा ने खुद ही ऑर्गैनिकली सोचा था और उसे ही कैमरा ने रिकॉर्ड किया।
कितना था बजट? OTT पर कहां देखें?
समीर ने इस गाने के बोल लिखे थे और इसे म्यूजिक दिया था शंकर, एहसान, लॉय ने। ईश्वर निवास के निर्देशन में बनी इस फिल्म की IMDb पर रेटिंग 7.7 है। इसे मनोज बाजपेयी की कुछ सबसे आइकॉनिक फिल्मों में गिना जाता है। अगर आप इस फिल्म को घर बैठे एन्जॉय करना चाहते हैं तो यह ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है। सब्सक्रिप्शन नहीं है? तो आप इसे वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर भी एन्जॉय कर सकते हैं। सिर्फ 5 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ 12 लाख रुपये का कलेक्शन किया था।
चर्चा में मनोज बाजपेयी की अगली फिल्म
मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो ‘द फैमिली मैन’ फेम एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गवर्नर को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है और इसमें मनोज बाजपेयी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के तत्कालीन गवर्नर एस. वेंकटरमन का किरदार निभाते नजर आएंगी। सिनेमाघरों में 12 जून को रिलीज होने जा रही इस फिल्म की कहानी 1991 के दौर की है जब भारत गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा था और तब गवर्नर एस. वेंकटरमन ने सिस्टम के खिलाफ जाकर देश को बचाया था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






