Source :- LIVE HINDUSTAN
Mango Cheese cake Recipe: बिना बेक किये, बिना कुक किए और बिना अंडे के मिनटों में तैयार करें मैंगो चीज केक। इस केक को बनाने के लिए घर में ही क्रीम चीज भी तैयार कर लें। नोट कर लें इन सारी चीजों को बनाने की आसान सी रेसिपी।
आम का सीजन चल रहा है और आम खाने के शौकीन सुबह से शाम तक आम ही खाना चाहते हैं। तो अगर आपके घर में भी फ्रिज में आम हर दिन मौजूद रहता है तो इस मजेदार से मैंगो चीज केक को तैयार कर लें। जिसे बनाने के लिए किसी भी तरह की कुकिंग या बेकिंग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस किचन में जाएं और फटाफट इन सारी चीजों को मिलाकर फ्रिज में डाल दें। केक बनकर रेडी हो जाएगा। नोट कर लें मैंगो चीज केक की बिल्कुल आसान सी रेसिपी।
मैंगो चीज केक बनाने की सामग्री
8-10 डाइजेस्टिव बिस्कुट
दो चम्मच बटर
दो बड़े साइज के मीठे आम
150 ग्राम पनीर
50 ग्राम हैंग कर्ड
चार से पांच चम्मच शहद
मैंगो चीज केक बनाने की रेसिपी
-सबसे पहले डाइजेस्टिव बिस्कुट को मिक्सी के जार में पीसकर पाउडर बना लें
-अब इस पाउडर को किसी बाउल या कांच के बर्तन में पलट दें। कांच का बर्तन नही है तो किसी भी बाउल में पलट लें।
-बटर को मेल्ट करें और बिस्कुट के पाउडर में मिला दें। अच्छी तरह से चम्मच से मिक्स करें। चम्मच की मदद से धीरे-धीरे दबाएं और बाउल की तली में बिल्कुल चिकना कर दें।
-क्रीम चीज बनाने के लिए पनीर को मिक्सी के जार में डालें। अगर होममेड पनीर हो तो ज्यादा अच्छा है।
-इसमे पानी निथरा हुआ दही डाल दें। हैंग कर्ड बनाने के लिए इसे किसी कपड़े में डालकर एक घंटे के लिए टांग दें। इससे दही का सारा पानी छन जाता है और केवल दही बचती है। इस दही को पनीर के साथ मिक्सी में डालें।
-साथ में मिठास के लिए शहद डाल दें। अगर शहद से ज्यादा मिठास चाहिए तो एक चम्मच पाउडर शुगर मिला दें।
-सब को अच्छी तरह से मिक्सर में मिक्स कर लें।
-अब बिस्कुट के तैयार बेस के ऊपर इस चीज क्रीम को फैला दें। चम्मच से बिल्कुल चिकना कर दें।
-आम को छीलें और बिल्कुल छोटे पीसेज में काट लें।
-साथ ही एक काम के गूदे को मिक्सी में पीस लें। ध्यान रहे कि पानी ना डालें। ये बिल्कुल गाढ़ा होना चाहिए।
-बिस्कुट और चीज क्रीम की लेयर के ऊपर कटे हुए आम डालकर मिक्स करें।
-ऊपरी लेयर में मैंगो पल्प डाल दें। इसे फ्रिज में दो से तीन घंटे के लिए सेट होने को रख दें। बस रेडी है मजेदार मैंगो चीज केक।
-जिसे बच्चे क्या बड़े भी झट से चट कर जाएंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN