Source :- LIVE HINDUSTAN

क्या आप जानते हैं जाने-अनजाने कई बार परिवार, रिश्तेदार या कुछ दोस्त ऐसी बातें कर बैठते हैं, जो हर लड़की को तीर की तरह दिल में चुभती है। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 बातें, जो भूलकर भी किसी लड़की से नहीं कहनी चाहिए।

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तानTue, 17 June 2025 01:58 PM
share Share
Follow Us on
भूलकर भी लड़कियों से ना कहें ये 5 बातें, दिल में चुभती हैं तीर की तरह

आज के समय की लड़कियां दुनिया जीत लेने का हौसला रखती हैं। ऐसा कोई काम नहीं जिसे करने में वो खुद को सक्षम नहीं समझती हैं। घर की जिम्मेदारी से लेकर ऑफिस में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलकर काम करना महिलाओं के हुनर का एक अच्छा नमूना है। लेकिन यह भी उतना ही सच है कि लड़कियों का दिल भीतर से बेहद नाजुक और भावनाएं बहुत कोमल होती हैं। उनके दिल को छोटी से छोटी बात भी छू सकती है। यही वजह है कि घर पर भी माता-पिता बहनों से प्यार से व्यवहार करने की सलाह अकसर भाइयों को देते रहते हैं। बावजूद इसके क्या आप जानते हैं जाने-अनजाने कई बार परिवार, रिश्तेदार या दोस्त कुछ ऐसी बातें कर बैठते हैं, जो हर लड़की को तीर की तरह दिल में चुभती है। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 बातें, जो भूलकर भी किसी लड़की से नहीं कहनी चाहिए।

लड़कियों से भूलकर भी ना कहें ये 5 बातें

लुक्स पर नेगेटिव कमेंट्स

चाहे मजाक में ही लेकिन कभी भी किसी लड़की के लुक्स पर कोई कमेंट ना करें। उदाहरण के लिए, ‘तू तो बहुत मोटी या पतली हो गई है’ या ‘तू और खूबसूरत होती अगर तेरे नैन नक्श ऐसे होते’। इस तरह के कमेंट्स किसी भी लड़की के आत्मविश्वास को कमजोर बनाकर उसका दिल दुखा सकते हैं।

शादी की उम्र हो गई है

लड़कियों की पढ़ाई पूरी होते ही अकसर आस-पड़ोस की आंटी या फिर साथी दोस्त ही कई बार उनकी उम्र और शादी को लेकर कमेंट करने लगते हैं कि ‘शादी की उम्र हो रही है’, ‘शादी कब कर रही हो? अब तो उम्र हो गई है।’लेकिन कभी भी किसी की निजी जिंदगी पर टिप्पणी ना करें। आप नहीं जानते उनके किसी फैसले के पीछे क्या वजह है। ऐसे कमेंट करके उनके आत्मसम्मान को चोट ना पहुंचाएं।

पढ़कर क्या करोगी, घर ही संभालना है

कई बार लड़कियों को यह महसूस करवाया जाता है कि वह कितनी भी मेहनत क्यों ना कर लें, उन्हें आखिर में घर- परिवार और रसोई ही संभालनी है, तो यह बात उन्हें भीतर से आहत कर देती है। भूलकर भी लड़कियों पर उनके सपने तोड़ने वाले कमेंट ना करें। ऐसे कमेंट उनकी प्रेरणा और आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाते हैं।

कपड़ों या फैशन सेंस पर टिप्पणी

लड़कियों के कपड़ों या उनके स्टाइल पर भी तंज कसने से बचें। उदाहरण के लिए ‘तुमने यह क्या पहन लिया’, ‘ये तुझे शोभा नहीं देता’ या फिर ‘ये तो तुम पर बिल्कुल नहीं फबता है’। इस तरह के कमेंट किसी भी लड़की की व्यक्तिगत पसंद का अपमान करते हैं।

क्षमताओं पर सवाल उठाना

लड़कियों की क्षमता पर सवाल उठाने वाली बातें या कमेंट करने से भी बचें। उदाहरण के लिए ‘लड़कियां ये काम अच्छे से नहीं कर सकतीं’ या ‘तुझे ये नहीं आना चाहिए’, ‘ये लड़कियों का नहीं लड़कों का काम है’। लड़कियों पर इस तरह के कमेंट करना उनकी मेहनत और प्रतिभा को कमतर आंकने जैसा है। जो उन्हें बेहद दुखी करता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN