Source :- LIVE HINDUSTAN
Shilajit Benefits For Female: शिलाजीत एक पॉपुलर आयुर्वेदिक दवा है जिसे ज्यादातर लोग पुरुषों के लिए हेल्दी मानते हैं। लेकिन शिलाजीत को अगर महिलाएं खाती हैं तो शरीर में इन सारे फायदों को महसूस कर सकती हैं।
शिलाजीत काफी फेमस आयुर्वेदिक औषधि है, जिसका इस्तेमाल मर्दों में ज्यादातर स्पर्म काउंट और सेक्स पावर बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन शिलाजीत केवल पुरुषों के लिए ही नहीं बल्कि महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद होती है। ये शरीर में एनर्जी लाकर कई सारी बीमारियों से लड़ने में मदद करती है। साउथ एशिया में पुराने समय में फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं के लिए महिलाओं में शिलाजीत को खाया जाता था। रोजाना महिलाएं अगर शिलाजीत खाती हैं तो उनकी बॉडी में ये बदलाव देखने को मिलते हैं।
एनर्जी बूस्टर
जिन महिलाओं को दिनभर काम करना होता है और थकान बहुत ज्यादा महसूस होती है। ऐसी महिलाओं के लिए शिलाजीत एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है। इसे खाने से शरीर में पावर महसूस होता है और स्टेमिना बढ़ता है।
बेली फैट घटाने में कारगर
जिन महिलाओं को एक्सरसाइज करने का स्टैमिना नहीं रहता और बेली फैट रहता है, उन्हें रोजाना शिलाजीत खाने से ना केवल बेली फैट घटाना आसान होता है। बल्कि वेट लॉस भी तेजी से होता है। शिलाजीत शरीर में मेटाबॉलिक रेट बढ़ाकर बेली फैट को घटाने में हेल्प करता है।
ग्लोइंग स्किन मिलती है
शिलाजीत में मिनरल्स की अच्छी खासी मात्रा होती है। जिसकी वजह से ये ना केवल बॉडी को टॉक्सिंस फ्री रखता है बल्कि स्किन से रिंकल्स, फाइन लाइंस को हटाने के साथ फ्री रेडिकल्स को घटाने में मदद करता है। रोजाना शिलाजीत खाने से स्किन में इलास्टिसिटी बढ़ती है और नेचुरल ग्लो मिलता है।
बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद
शिलाजीत में फुलविक एसिड पाया जाता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से फाइट करने वाला पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है। जिससे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने के साथ ही हार्ट हेल्थ भी सही रहती है।
हड्डियों को मजबूती देता है
महिलाओं में कमजोर हड्डियों की शिकायत उम्र के साथ होने लगती है। शिलाजीत में मिलने वाले मिनरल सप्लीमेंट बोन हेल्थ को बढ़ावा देते हैं। जिन महिलाओं को ऑस्टियोपोरोसिस का रिस्क रहता है, उन्हें शिलाजीत रोजाना खाने से फायदा होता है। ये बोनलॉस के खतरे और ज्वॉइंट पेन को कम करता है।
आयरन की कमी करता है दूर
महिलाओं में पीरियड्स के साथ आयरन की कमी होना काफी ज्यादा कॉमन हो जाता है। शिलाजीत खाने से आयरन की कमी दूर होती है और साथ ही बेहोशी और वीकनेस के लक्षण कम होते हैं।
ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद
महिलाओं में काम की अधिकता की वजह से ब्रेनफॉग जैसी समस्या होना आम बात है। शिलाजीत में मौजूद न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स ब्रेन सेल्स को फ्री रेडिकल्स से होने वाले ऑक्सीडेशन से प्रोटेक्ट करते हैं। जिससे बढ़ती उम्र में कंसंट्रेशन और ब्रेन हेल्थ सही रहती है।
कितनी मात्रा में शिलाजीत खाना है सही
शिलाजीत गाढ़ा चिपचिपा गोंद जैसा पदार्थ होता है, जो हिमालय की कुछ चट्टानों से निकलता है। महिलाओं को इसकी मात्रा का खास ध्यान रखना चाहिए। मात्र मटर के दाने से भी कम मात्रा में प्योर शिलाजीत को गुनगुने पानी में डालकर पीना पर्याप्त होगा।
शिलाजीत से महिलाओं को साइड इफेक्ट
हालांकि शिलाजीत महिलाओं को बहुत ही कम मात्रा में और पूरी सावधानी के साथ खाना चाहिए। इसकी जरा सी ज्यादा मात्रा भी सेहत के लिए बुरी साबित हो सकती है। शिलाजीत खाने से महिलाओं को ये साइड इफेक्ट्स उठाने पड़ सकते हैं।
हार्मोनल इंबैलेंस
शिलाजीत खाने की वजह से महिलाओं को हार्मोंस के इंबैलेंस होने की शिकायत हो सकीत है। खासतौर पर इससे फर्टिलिटी ईशू हो सकता है।
-महिलाओं को शिलाजीत की वजह मैन्स्ट्रुअल साइकिल के इररेगुलर होने का खतरा रहता है। जिससे पीसीओएस होने का डर रहता है।
-हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से हेयर लॉस, एक्ने जैसी समस्या पैदा हो सकती है।
-कुछ महिलाओं को शिलाजीत खाने की वजह से एलर्जिक रिएक्शन होने का खतरा रहता है।
-वहीं शिलाजीत महिलाओं में हैवी मेटल कंटामिनेशन का खतरा बढ़ा सकता है। क्योंकि कई बार मिलावटी शिलाजीत में हैवी मेटल होता है। जो कि सेहत के लिए हार्मफुल है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN