Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/27/1200x900/27_may_madhuri_1779867877411_1779867883513_af4a9847-eb0e-479a-9c78-9ddcfcc0b29c.jpg

Madhuri Dixit Songs: शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘देवदास’ में एक गाना है जो माधुरी दीक्षित ने कविता कृष्णमूर्ति और पंडित बिरजू महाराज के साथ मिलकर गाया था।

संजय लीला भंसाली की साल 2002 में एक फिल्म आई थी ‘देवदास’। आज भी लोग इस फिल्म को पसंद करते हैं, लेकिन ये बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि माधुरी दीक्षित ने इस फिल्म में एक्टिंग भी की थी, डांस भी किया था और गाना भी गाया था। जी हां, फिल्म में उनकी आवाज में एक गाना है जो उन्होंने कविता कृष्णमूर्ति और पंडित बिरजू महाराज के साथ मिलकर गाया था। आइए आपको इस गाने के बारे में बताते हैं।

कौन-सा गाना है ये?

इस गाने का नाम ‘काहे छेड़े मोहे’ है। फिल्म मेकर्स ने ऑफिशियल प्लेबैक क्रेडिट्स में माधुरी दीक्षिए को क्रेडिट दिया है। आइए आपको अन्य दो गायकों के बारे में बताते हैं।

पंडित बिरजू महाराज कथक के महान उस्ताद थे। उन्होंने न केवल इस पूरे गाने को कोरियोग्राफ किया, बल्कि इसमें अपनी दमदार क्लासिकल आवाज भी दी थी।

कविता कृष्णमूर्ति शास्त्रीय गायिका हैं। उन्होंने हिंदी, बंगाली, कन्नड़, राजस्थानी, भोजपुरी, तेलुगू और न जाने किन किन भाषाओं में गाने गाए हैं। उन्हें चार फिल्मफेयर बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिल चुका है। उन्हें साल 2005 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

आखिर गाने में कहां है माधुरी की आवाज?

अगर आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके इस गाने को दोबारा सुनेंगे तो आपको सबसे पहले पंडिज बिरजू महाराज की आवाज सुनाई देगी। इसके बाद 1 मिनट 17 सेकंड पर माधुरी की आवाज में गाना बजेगा।

माधुरी ने कैसे गा लिया गाना?

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि संजय लीला भंसाली और पंडित बिरजू महाराज ने इस बात पर जोर दिया था कि स्टूडियो में माधुरी की लाइव आवाज को रिकॉर्ड किया जाए, ताकि म्यूजिक ट्रैक और उनके ऑन-स्क्रीन परफॉर्मेंस के बीच का अंतर पूरी तरह मिट जाए। हालांकि, ऑफिशियल ये बात माधुरी, संजय लीला भंसाली या पंडित बिरजू महाराज ने कभी किसी इंटरव्यू में नहीं कही है।

‘देवदास’ के बारे में

साल 2002 में आई ‘देवदास’ को 44 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से नेट 41.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 99.87 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

सलमान को ऑफर हुआ था रोल

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘देवदास’ के लीड रोल के लिए शुरू में सलमान खान को अप्रोच किया गया था। वहीं चुन्नी लाल का किरदार गोविंदा और सैफ अली खान के पास गया था। इतना ही नहीं, ऐश्वर्या राय से पहले ‘पारो’ के किरदार के लिए करीना कपूर ने स्क्रीन टेस्ट दिया था, लेकिन उनकी मां ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था क्योंकि उस समय करीना इस रोल के लिए बहुत छाेटी थीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN