Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/09/1200x900/kangana_ranaut_1780978777952_1780978778074_c623e1d8-18bf-47a8-8a09-add715453558.jpgकंगना रनौत प्यार के मामले में काफी मैच्योर हो चुकी हैं। उनका कहना है कि इंसान में भले सौ कमी लग रही हों अगर मन कहे कि यही आपके लिए बना है तो उसे वैल्यू देनी चाहिए।
कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म भारत भाग्य विधाता के प्रमोशन में जोर-शोर से लगी हैं। इस दौरान वह फिल्मों के अलावा जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं पर बात कर रही हैं। रीसेंटली उन्होंने प्यार, रिलेशनशिप और शादी पर बात की। कंगना ने कहा कि सोशल मीडिया पर जिस तरह का प्यार दिखाया जाता है, लोगों को उससे दूर रहना चाहिए।
दूसरों से ना करें तुलना
कंगना फीवर एफएम में बात कर रही थीं। उन्होंने कहा, ‘एक चीज मैं बहुत शिद्दत से महसूस करती हूं कि लोगों को प्यार के सोशल मीडिया वर्जन से दूर रहना चाहिए, जहां घुटनों पर बैठकर प्रपोज करना, रिंग, वैकेशन वगैरह होता है। आज रिश्तों में दिक्कत आती है क्योंकि लोग जो लगातार ऑनलाइन देखते हैं उससे अपनी जिंदगी की तुलना करने लगते हैं कि मेरी जिंदगी ऐसी क्यों नहीं है?’
पहली नजर का प्यार नहीं, नफरत
कंगना ने पहली नजर के प्यार पर भी कटाक्ष किया। वह बोलीं, ‘मेरी कहानी लव ऐट फर्स्ट साइट नहीं शायद हेट ऐट फर्स्ट साइट की थी। इसके बाद ये प्यार बना। ये सब घिसी-पिटी बातें बकवास हैं।’
पर्सनल होते हैं रिश्ते
कंगना बोलीं, हर रिश्ता यूनीक है क्योंकि हर इंसान अलग बैकग्राउंड से आता है और उसकी जिंदगी का अनुभव भी अलग होता है। वह बोलीं, ‘हर परिवार बहुत पर्सनल होता है। हर मां अलग है, हर पिता अलग है। किन्हीं दो लोगों की परवरिश, करियर या पार्टनर एक से नहीं होते।’ कंगना आगे बोलती हैं, रिश्ते पर्सनल होते हैं, वह उसी इंसान को फिट होते हैं जो इसमें इन्वॉल्व होता है। जैसे कपड़े सिर्फ आपकी फिटिंग के होते हैं, आपके रिश्ते भी यूनीक होते हैं।
इंसान को वैल्यू दें, तुलना ना करें
कंगना ने रिलेशनशिप अडवाइस भी दी। वह बोलीं, ‘अगर आपको वो इंसान मिल जाए, भले ही उनमें सौ कमियां हों लेकिन कहीं ना कहीं आपको पता होता है कि वह आपके लिए बना है, तब आपको वही देखना चाहिए। उसे वैल्यू देनी चाहिए, ना कि इंस्टाग्राम रील्स से तुलना करें। मैं देखती हूं कि कई लोग सोशल मीडिया की वजह से परेशान रहते हैं। वे उस चीज पर फोकस करते हैं जो उनके पास नहीं है बजाय ये देखने कि उनके जीवन में पहले से अच्छा क्या है।’
भारत भाग्य विधाता के बारे में
कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता 12 जून 2026 की रिलीज हो रही है। मूवी में कंगना एक नर्स के रोल में हैं। उनका किरदार मुंबई टेररिस्ट अटैक में लोगों की जान बचाने वाली नर्स अंजलि कुल्थे से इंस्पायर्ड है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







