Source :- LIVE HINDUSTAN

Lava Bold N2 5G की पहली सेल आज से Amazon पर शुरू हो गई है। फोन में 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, IP64 रेटिंग और UNISOC T8200 चिपसेट मिलता है। साथ ही छूट और ऑफर्स भी शामिल हैं:

देसी कंपनी Lava ने हाल ही में अपने नए 6000mAh बैटरी, दमदार कैमरे वाला बजट 5G फोन Lava Bold N2 5G को लॉन्च किया है। आज से यह फोन अमेजन पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। खास बात यह है कि पहली सेल के दौरान कंपनी फोन पर आकर्षक लॉन्च ऑफर भी दे रही है, जिससे ग्राहक इसे इसकी लॉन्च प्राइस से कम में खरीद सकते हैं। Lava Bold N2 5G को उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है जो कम बजट में बड़ी बैटरी, 5G कनेक्टिविटी और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहतर परफॉर्मेंस चाहते हैं। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh की बड़ी बैटरी है। इसके अलावा इसमें हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर और स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प भी मिलता है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत पर एक नजर डालते हैं:

Lava Bold N2 5G की कीमत और सेल ऑफर्स

सबसे पहले बता दें कि Lava Bold N2 5G को 12,999 रुपए में लॉन्च किया गया है, लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत 1000 रुपए के डिस्काउंट के बाद यह फोन 11,999 रुपए में बेचा जा रहा है। फोन की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से Amazon.in पर शुरू हो गई है। ग्राहक इसे Regal Gold और Billionaire Blue दो कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे। खास बात यह है कि Lava इस फोन के साथ Free Home Service की सुविधा भी दे रही है। यानी अगर फोन में कोई तकनीकी दिक्कत आती है, तो ग्राहकों को सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और कंपनी घर पर ही टेक्निकल सपोर्ट और रिपेयर की सुविधा देगी।

Lava Bold N2 5G की खास बातें

फीचर्स की बात करें तो Lava Bold N2 5G में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। फोन को IP64 रेटिंग भी मिली है, यानी यह धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षित रहेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें UNISOC T8200 ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर बना है और इसके साथ Mali-G57 MC2 GPU मिलता है। फोन में 4GB LPDDR4x RAM और 4GB की वर्चुअल रैम और 64GB का UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। साथ ही इसमें डेडिकेटेड microSD स्लॉट दिया गया है, जिससे स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। Lava Bold N2 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग और USB Type-C पोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक, एक बार फुल चार्ज करने पर फोन में करीब 815 मिनट तक YouTube स्ट्रीमिंग और लगभग 743 मिनट का स्क्रीन-ऑन टाइम मिल सकता है। यानी अगर आप ज्यादा वीडियो देखते हैं या लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करते हैं, तो यह बैटरी आपके लिए काफी काम की है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN