Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2025/04/21/1200x900/rajat_dalal_1745198110211_1745198110432.jpg

रजत दलाल बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट रह चुके हैं। वह फिनाले तक पहुंच गए थे लेकिन विनर ट्रोफी नहीं जीत सके। अब एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने शो के विनर पर सवाल उठाए हैं। रजत दलाल का मानना है कि करणवीर मेहरा पब्लिक वोटिंग से तो नहीं जीते। इसक पीछे कुछ और वजह हो सकती है।

पर्सनैलिटी के आधार पर जीता

इनसाइडर विद फैजू के साथ बातचीत में रजत दलाल से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि करणवीर पब्लिक वोटिंग से जीते हैं? इस पर रजत ने जवाब दिया, ‘मेरे को कहीं से कहीं तक नहीं लगता कि वोट्स के आधार पर चीजें हुई हैं। एक होता है ना, सच्चाई के साथ वोट हुई हो, प्रोसीजर सही चला हो। या तो कोई सॉफ्टवेयर का चक्कर था या कुछ था। मुझे नहीं पता। पहली बार मुझे ऐसा लगा कि बिग बॉस का शो वोट्स के आधार पे नहीं, पर्सनैलिटी के आधार पे जीता गया।’

विवियन की तारीफ में बोले रजत

रजत आगे बोलते हैं, ‘करणवीर को जो बंदा रिप्रजेंट करने आया था प्रेस कॉन्फ्रेंस में, वो खुद बोल रहा है कि वोट्स के आधार पर विजेता नहीं बना। अंदर की चीजें मुझे नहीं पता।’ रजत ने विवियन डीसेना की तारीफ की। बोले, ‘एक इंसान के तौर पे जैसे भी थे, वो वैसे ही रहे। चाहे बिग बॉस ने कितनी कोशिश करी, आगे जाके नूरन भाभी आईं, उनकी दोस्त भी आई वीकेंट के वार पे। बहुत कुछ बोलकर जाती थीं लेकिन वो अपने डिसीजन पर टस से मस नहीं होते थे।’ बता दें कि करणवीर मेहरा बिग बॉस 18 के विनर थे। रजत दलाल सेकंड रनरअप थे। वहीं विवियन फर्स्ट रनरअप थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN