Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2025/05/13/1200x900/virat_anushka_1747125223708_1747125223972.jpg

विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास की घोषणा के बाद अनिल कपूर का इंस्टाग्राम स्टेटस वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने बताया कि वह 11 साल पहले विराट से मिले थे। तब विराट के कुछ गुणों से प्रभावित हुए थे।

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानTue, 13 May 2025 02:08 PM
share Share
Follow Us on
विराट के संन्यास पर अनिल कपूर ने बताई 11 साल पुरानी बात, तब अनुष्का को डेट कर रहे थे कोहली

विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर उनके चाहने वाले इमोशनल हैं। 12 मई को उन्होंने घोषणा की तो हर कोई शॉक्ड था और तरह-तरह के रिएक्शंस सामने आए लगे। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने भी विराट के लिए एक पोस्ट लिखा है। इसमें उन्होंने एक सीक्रेट खोला। उन्होंने 11 साल पुरानी बात याद की है जब वह विराट से पहली बार मिले थे। विराट अनुष्का से मिलने फिल्म दिल धड़कने दो के सेट्स पर आए थे। तब दोनों के अफेयर के किस्से सुर्खियों में थे।

अनिल कपूर ने याद की मुलाकात

अनिल कपूर ने लिखा है, ‘हम 11 साल पहले एक क्रूज पर मिले थे जहां अनुष्का दिल धड़कने दो की शूटिंग कर रही थीं। मुझे याद है आप कितने विनम्र और जमीन से जुड़े थे- इसका मुझ पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ा था। तबसे मैं दूर से ही आपकी तारीफ कर रहा हूं- आपका अनुशासन, पैशन… वो खुशी और गर्व जो मैदान पर आपने अपने अचीवमेंट्स से दिया। हालांकि हम तबसे मिले नहीं, मैं हमेशा आपके लिए खुश होता रहा हूं। आपने जो भी अर्जित किया उसके लिए बधाई। आप टेस्ट क्रिकेट से भले रिटायर हो गए हों लेकिन 1.4 बिलियन भारतीयों के दुनिया भर के करोड़ों दिलों से कभी रिटायर नहीं होंगे। थैंक यू विराट’

2015 में आई थी दिल धड़कने दो

दिल धड़कने दो फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। उस वक्त विराट और अनुष्का डेट कर रहे थे लेकिन अपने अफेयर की खबरें दोनों छिपा रहे थे। विराट और अनुष्का की शादी साल 2017 में हुई थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN