Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2025/06/09/1200x900/ffff_1749454828131_1749454832892.jpgटीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की में यादगार किरदार निभाने वाले सिकंदर खरबंदा एक बड़े फिल्मी परिवार से रिश्ता रखते हैं। एक्टर का कनेक्शन शक्ति कपूर के परिवार से है। दोनों का रिश्ता एकदम सगा वाला है।

टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की के लीड एक्टर्स तो शायद आप सभी को याद होंगे। इस सीरियल ने प्रेरणा बनी श्वेता तिवारी को नई पहचान दिलाई। इसी सीरियल में एक एक्टर सपोर्टिंग रोल में नजर आया था। एक्टर का स्क्रीन नाम था सिकंदर खरबंदा। सीरियल में सिकंदर ने इंद्रनील का किरदार निभाया जो अक्सर कॉमेडी करते नजर आते थे। इसके अलावा एक्टर ने कुछेक फिल्मों में भी काम किया। लेकिन क्या आप जानते हैं सिकंदर मशहूर फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनका कनेक्शन बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर के परिवार से है।
शक्ति कपूर के सगे रिश्तेदार हैं सिकंदर
सिकंदर का असली नाम साहिल खरबंदा है। एक्टिंग में पहचान बनाने ने से पहले एक्टर ने अपने नाना जी का नाम खुद को दे दिया था। साहिल के नाना जी सिकंदर लाल कपूर, जो शक्ति कपूर के पिता थे। साहिल उर्फ सिकंदर शक्ति कपूर की बहन रेनू कपूर खरबंदा के बेटे हैं। उस हिसाब से शक्ति कपूर इनके सगे मामा है और श्रद्धा कपूर सगे रिश्ते वाली ममेरी बहन। हालांकि, इन्हें कभी साथ नहीं देखा गया। एक्टर के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी तस्वीरों में सिर्फ उनकी पत्नी और बेटे की ज्यादा तस्वीरें हैं।
टीवी सीरियल और फिल्मों में किया काम
सिकंदर खरबंदा ने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने हॉरर टीवी शो ‘श्श्श… कोई है’ में एक छोटा किरदार निभाया था। बाद में ‘कहानी घर घर की’, ‘कसौटी जिंदगी की’ में काम किया। इसके अलावा एक्टर ने कुछ फिल्मों में भी छोटे किरदार निभाए हैं। उन्होंने ‘स्टाइल’, ‘मैंने दिल तुझको दिया’, ‘कुछ तो है’, ‘टार्जन द वंडर कार’, ‘आत्मा’ और पप्पू पास हो गया जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन उन्हें आज भी कसौटी के इंद्रनील से पहचाना जाता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN