Home LIFESTYLE NEWS HINDI 1 गलती बिगाड़ ना दें चेहरा! मेकअप आर्टिस्ट की बुकिंग करने से...

1 गलती बिगाड़ ना दें चेहरा! मेकअप आर्टिस्ट की बुकिंग करने से पहले ये 7 बातें जरूर डिस्कस करें

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

शादी के फंक्शन के लिए मेकअप आर्टिस्ट की बुकिंग कर रहीं तो उसकी प्रोफाइल चेक करना और मेकअप देखने का काम तो ज्यादातर लड़कियां करती हैं। लेकिन इसके साथ इन 7 बातों को भी जरूर डिस्कस करें। जिससे आपका वेडिंग मेकअप एक गलती से खराब ना हो जाए।

शादी होने वाली या शादी के फंक्शन में जाने के लिए रेडी होना है। मेकअप आर्टिस्ट की बुकिंग तो कई दिनों और महीनों पहले हो जाती है। बुकिंग के वक्त आप मेकअप आर्टिस्ट से कई सारी बातें करती होंगी, अपने लुक के बारे में बताती होंगी। लेकिन कुछ जरूरी बातें जो आप बिल्कुल ना भूलें। जिससे शादी वाला स्पेशल मौका आपका खराब ना हो और आपका चेहरा सबसे सुंदर दिखे। तो मेकअप आर्टिस्ट की बुकिंग के वक्त इन 7 बातों को डिस्कस करना बिल्कुल ना भूलें। तभी ब्राइडल मेकअप परफेक्ट होगा और शादी जैसा स्पेशल ओकेजन खराब होने से बचेगा।

अपनी पसंद जरूर बताएं

जिस भी मेकअप आर्टिस्ट को आप बुक कर रही हैं, उसके प्रोफाइल को जरूर चेक करें। सोशल मीडिया पर उसके मेकअप, रियल लाइफ ब्राइडल मेकअप और मेकअप की क्वालिटी के रिव्यू जरूर चेक कर लें। जिससे बाद में आपको किसी भी तरह का पछतावा ना हो। साथ ही आपको अपने प्रिफरेंस भी जरूर बताने चाहिए। जिससे सही मेकअप और मनपसंद मेकअप पाने में मदद मिले।

हेयरस्टाइल भी पहले से बताएं

अपने लुक में आपको कुछ खास चीजों की जरूरत है जैसे उदाहरण के लिए आप चोटी में परांदी किसी खास तरह की लगवाना चाहती हैं तो या तो आप खुद उसे अरेंज करके लेकर आएं या फिर मेकअप आर्टिस्ट को पहले ही इस बारे में बता दें। ऐसा करने से मेकअप आर्टिस्ट को या फिर आपको लास्ट मिनट पर उन चीजों को अरेंज करने के लिए समय नहीं बर्बाद करना पड़ेगा।

स्किन टाइप जरूर बताएं

मेकअप की बुकिंग करते वक्त अपनी स्किन टाइप जरूर डिस्कस करें। ड्राई, मिक्स, नॉर्मल या ऑयली जैसी भी स्किन हो उसे जरूर बताएं। इसके साथ ही जब मेकअप करने के लिए आर्टिस्ट आए उससे पहले भी एक बार स्किन टाइप को जरूर रिमाइंड कराएं। जिससे कि सही प्रोडक्ट स्किन पर यूज किया जा सके।

डे-नाइट कब है फंक्शन

फंक्शन कब होने वाला है ये बात मेकअप आर्टिस्ट को जरूर बताएं। क्योंकि डे मेकअप सटल होगा वहीं नाइट मेकअप एचडी और बोल्ड करना लोग पसंद करते हैं।

लिपस्टिक का शेड पहले ही बता दें

मेकअप शुरू होने से पहले ही लिपस्टिक का शेड डिस्कस कर लें। क्योंकि लिपस्टिक के शेड्स के हिसाब से ही आंखों का मेकअप किया जाएगा। लाइट लिपस्टिक या न्यूड लिपस्टिक के साथ बोल्ड आईमेकअप होगा जबकि डार्क एंड डीप लिप कलर के लिए आई मेकअप थोड़ा न्यूट्रल रखा जाएगा।

स्किन सेंसेटिव होने की जानकारी दें

आपकी स्किन सेंसेटिव है या फिर आप पहली बार मेकअप करवाने वाली हैं। या पहले जब भी आपने मेकअप करवाया आपको एलर्जी हो गई। ये सारी जानकारी भी मेकअप शुरू होने के पहले जरूर आर्टिस्ट को दे दें। जिससे वो बेस बनाते वक्त सावधानी रखें और प्रोडक्ट सही चूज करे।

आंखें सेंसेटिव है तो जरूर बताएं

अगर आपकी आंखें सेंसेटिव हैं, पानी गिरता है तो इस बारे में भी जरूर बताएं। जिससे आपके बेस को आई मेकअप करने के बाद किया जाए। अगर बेस पहले होगा और फिर आई मेकअप करेंगे तो मेकअप आंखों के पानी के साथ बहेगा और बेस खराब हो जाएगा। इसलिए सेंसेटिव आंखों की जानकारी भी जरूर दें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN