Source :- LIVE HINDUSTAN
Arhar Dal Tadka Recipe: अरहर की दाल तो आपने खूब खाई होगी, लेकिन एक बार इस रेसिपी से बनाकर देखें। इतनी टेस्टी दाल बनती है कि हर कोई खाएगा आपने रेस्टोरेंट से खाना मंगवाया है। बेस्ट बात है कि ये फटाफट बन भी जाती है, तो चलिए फुल रेसिपी जान लेते हैं।
अरहर की दाल ऐसी है, जो बच्चों से बड़ों तक सभी की फेवरिट होती है।जब भी दाल-चावल खाने की डिमांड होती है, तो ज्यादातर घरों में तड़का लगी हुई अरहर की दाल ही बनती है। खैर, अब रोज-रोज वही सेम तरह की दाल थोड़ी बोरिंग लगने लगती है। ऐसे में क्यों ना एक बार आप अलग तरीके से अरहर दाल तड़का की रेसिपी ट्राई करें? आज वाली ये रेसिपी बिल्कुल सिंपल है और सबसे बेस्ट बात कि फटाफट बन भी जाती है। इसमें आपको अलग से दाल के लिए प्याज-टमाटर का तड़का तैयार नहीं करना है। खाने में ये इतनी स्वाद लगती है कि आपको रेस्टोरेंट वाली दाल तड़का जरूर याद आ जाएगी। हर बार एक तरह से अरहर की दाल बनाती हैं, तो एक बार ये रेसिपी जरूर ट्राई करें। यकीन मानिए जो भी खाएगा उंगलियां चाटता जरूर रह जाएगा।
अरहर दाल तड़का बनाने के लिए सामग्री
अरहर दाल तड़का बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं – अरहर की दाल (1 कप), बारीक कटी हुई प्याज (1), एक टमाटर, सूखी लाल मिर्च (2), लौंग (2), हरी इलायची (1), काली मिर्च (4), हल्दी पाउडर (आधा चम्मच), लाल मिर्च पाउडर (आधा चम्मच), धनिया पाउडर (एक चम्मच), बारीक कटा हुआ हरा धनिया, नमक (1 चम्मच), पानी (3 कप), देसी घी (1 चम्मच), जीरा (1 चम्मच), लहसुन की कलियां (7-8), कटा हुआ अदरक, सूखी लाल मिर्च, हरी मिर्च, चुटकी भर हींग और लाल मिर्च पाउडर (आधा चम्मच), ताजा हरा धनिया और नींबू (ऑप्शनल)।
एक बार इस नए तरीके से बनाएं टेस्टी अरहर दाल तड़का
अरहर दाल तड़का बनाने के लिए सबसे पहले अरहर की दाल को 3 से 4 बार साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद दाल का सारा पानी निकाल लें और इसे प्रेशर कुकर में ट्रांसफर करें। अब कुकर में दाल के साथ बारीक कटी हुई प्याज, टमाटर की स्लाइसेज और दो सूखी लाल मिर्च भी डालें। इसके अलावा खुशबू और स्वाद के लिए कुछ खड़े मसाले जैसे लौंग, हरी इलायची और काली मिर्च मिलाएं।
अब दाल में कुछ बेसिक मसाले एड करें, जो आप अमूमन करती हैं। जैसे- नमक, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर। साथ में थोड़ा सा बारीक कटा हुआ हरा धनिया भी एड करें, इससे दाल की खुशबू और बढ़ जाती है। एक कप दाल के लिए तीन कप के करीब पानी एड करें और ऊपर से एक चम्मच देसी घी जरूर मिला दें। अब कुकर का ढक्कन बंद करें और दो सीटी आने तक मीडियम फ्लेम पर दाल को पका लें।
दाल पकने के बाद कुकर का ढक्कन खोलें। अब आप इसमें जरूरत के हिसाब से थोड़ा गर्म पानी मिला सकती हैं, ताकी इसकी कंसिस्टेंसी सही से एडजस्ट हो सके। अब दाल को बिना ढक्कन बंद किए 1-2 मिनट के लिए ओपन फ्लेम पर पकने दें। तब तक आप एक छोटा सा स्वाद का तड़का तैयार कर सकती हैं।
इस तरह दाल में लगाएं स्वाद का तड़का
दाल को टेस्टी बनाने के लिए ये सिंपल सा तड़का तैयार करें। इसके लिए एक तड़का पैन में थोड़ा सा देसी घी लें। इसमें जीरा, बारीक कटा हुआ लहसुन और अदरक, कुछ सूखी लाल मिर्च, चीरा लगी हुई हरी मिर्च और चुटकी भर हींग डालें। अब गैस की फ्लेम को बंद करें, फिर इसमें 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालें और ये गर्म-गर्म तड़का दाल में लगा दें। सभी चीजें अच्छे से मिक्स करें। आप दाल में ऊपर से थोड़ा सा कटा हुआ हरा धनिया और नींबू निचोड़ सकती हैं, बहुत ही अच्छा टेस्ट आता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


