Home rss business hindi 1 पर 5 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट 20...

1 पर 5 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट 20 अगस्त से पहले, 2 साल में 1035% का रिटर्न

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Mutibagger Stocks: Bizotic Commercial Ltd ने निवेशकों को बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। कंपनी इस बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट का फैसला कर दिया है। तय तारीख 20 अगस्त से पहले ही है। बता दें, मल्टीबैगर स्टॉक निवेशकों को 1 पर 5 शेयर बोनस के तौर पर दे रहा है।

किस दिन है रिकॉर्ड डेट (Bizotic Commercial Ltd Bonus share record date)

स्टॉक एक्सचेंज को कंपनी ने 2 जुलाई को दी जानकारी में बताया था कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 5 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 17 अगस्त की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। कंपनी की तरफ से रिकॉर्ड डेट का ऐलान आज किया गया है।

पिछले एक साल में शेयरों का प्रदर्शन कैसा है? (Bizotic Commercial Ltd Share Performance)

शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में जारी गिरावट का असर इस कंपनी के शेयरों पर नहीं दिखा था। कंपनी के शेयरों में उस दिन तेजी देखने को मिली थी। 6 प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ Bizotic Commercial Ltd के शेयर बीएसई में 535.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। बीते 3 महीने में कंपनी के शेयरों का दाम 35 प्रतिशत गिरा है। वहीं, 2026 में अबतक स्टॉक 38 प्रतिशत लुढ़क चुका है। इस गिरावट के बाद भी एक साल में स्टॉक ने पोजीशनल निवेशकों को 103 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कंपनी का 52 वीक हाई 1053 रुपये और 52 वीक लो लेवल 257.75 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 516.71 करोड़ रुपये का है।

2 साल में स्टॉक के दाम 1035 प्रतिशत और तीन साल में 961 प्रतिशत बढ़ा है।

2023 में आया था आईपीओ

इस कंपनी का आईपीओ जून 2023 में आया था। कंपनी के आईपीओ का साइज 42.21 करोड़ रुपये था। कंपनी ने आईपीओ के लिए 175 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया था।

क्या करती है कंपनी

यह कपड़ों के कारोबार में है। कंपनी अर्बन यूनाइटेड ब्रांड नाम से कपड़े बेचती है। कंपनी डिजाइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग और कपड़ो के मार्केटिंग का काम करती है। कंपी के प्रोडक्ट्स में कैजुयल वीयर, पार्टी वीयर, फिट वीयर, स्पोर्ट्स वीयर आदि है। 2023 में कंपनी के पास अपने 4 स्टोर थे।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN