Home LIFESTYLE NEWS HINDI 1 मिनट में बिना रगड़े साफ हो जाएगी गंदी चाय की छलनी,...

1 मिनट में बिना रगड़े साफ हो जाएगी गंदी चाय की छलनी, इस ट्रिक से खुल जाएंगे बंद छेद!

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Viral Kitchen Hack: चाय की छलनी कुछ समय बाद ही गंदगी होने लगती है। इसके छेद ही बंद हो जाते हैं, जिससे चाय छानना मुश्किल हो जाता है। ये वायरल हैक आपकी इसी प्रॉब्लम को दूर करेगा।

चाय हम भारतीयों की फेवरिट ड्रिंक है, ऐसे में जाहिर है हर घर में चाय बनती ही है। इसलिए चाय की छलनी का भी खूब इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि आपने नोटिस किया होगा कि कुछ दिनों के लगातार इस्तेमाल के बाद छलनी के छेद बंद होना शुरू हो जाते हैं। दरअसल छलनी पर चायपत्ती, दूध और टैनिन की परत जमना शुरू हो जाती है, जिसे धो कर साफ करना पॉसिबल नहीं होता। कुछ दिनों बाद तो छेद बिल्कुल बंद से होने लगते हैं, जिनमें चाय छानना मुश्किल होता है। ऐसी छलनी देखने में भी काफी गंदी लगने लगती है। कई लोग इन्हें फेंक देते हैं, जो सही नहीं है। क्योंकि छोटी सी ट्रिक से आप इसे वापस नए जैसा कर सकते हैं, बिना पैसे खर्च किए। आइए जानते हैं कैसे –

इस वायरल हैक से मिनटों में साफ हो जाएगी चाय की छलनी

इस्तेमाल के बाद अगर आपकी चाय की छलनी के छेद बंद हो गए हैं और उसपर काली सी परत जम गई है, तो ये हैक आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। आमतौर पर दो तरह की छलनी इस्तेमाल की जाती हैं, स्टील की और प्लास्टिक की। ये वाला तरीका आप स्टील वाली छलनी को क्लीन करने के लिए अपना सकते हैं। इसके लिए बस गैस जलाएं और उसपर छलनी को रख दें। इससे छलनी में फंसे कण जल जाते हैं और सारी गंदगी बाहर निकल जाती है।

छलनी को जलाने के बाद थोड़ा सा पटकें, सारे कण और गंदगी बाहर निकल जाएंगे। आप एक बेकार पड़े टूथ ब्रश को भी इसपर हल्का सा रगड़ सकते हैं। इससे और भी अच्छी तरह छलनी की सफाई हो जाती है।छलनी ज्यादा ही गंदी है तो आप एक बाउल में थोड़ा सा इनो डालकर गर्म छलनी को उसमें डाल सकते हैं। कुछ देर में ही ये पूरी तरह क्लीन हो जाएगी। फिर इसे नॉर्मल डिशवॉश से धो लें।

काम की टिप: छलनी को हर आठ से दस दिन में एक बार इस तरह गैस पर जलाकर क्लीन कर लेना चाहिए। ऐसा करने से वो ज्यादा गंदी नहीं होती और लंबे समय तक चलती है।

प्लास्टिक की छलनी को कैसे क्लीन करें?

गैस पर जलाकर स्टील वाली छलनी को तुरंत क्लीन हो जाती है, लेकिन प्लास्टिक वाली छलनी को इस तरह से क्लीन नहीं किया जा सकता है। इसके लिए आप ये हैक ट्राई कर सकते हैं। एक बाउल में उबलता हुआ गर्म पानी लें, उसमें थोड़ा सा ईनो मिला दें। ईनो नहीं है, तो आप थोड़ा सा बेकिंग सोडा और नींबू या विनेगर (सफेद सिरका) भी पानी में एड कर सकते हैं। इस घोल में छलनी को कुछ देर के लिए भिगोकर रख दें। इसके छेदों में जमी सारी गंदगी बाहर निकल जाएगी। बस लास्ट में किसी ब्रश और डिशवॉश लिक्विड की मदद से छलनी साफ कर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN