Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- Dividend stock: सरकारी कंपनी कोल इंडिया ने लगातार निवेशकों को डिविडेंड दिया है
- इस साल अबतक कंपनी ने 4 बार में 26.50 रुपये का डिविडेंड एक शेयर पर दिया है
Coal India dividend history : महारत्न कंपनी कोल इंडिया उन कंपनियों की लिस्ट में शामिल है जो निवेशकों को लगातार डिविडेंड देती आ रही है। कंपनी के शेयर आखिरी बार इसी महीने की 4 तारीख को एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब इस सरकारी कंपनी ने एक शेयर पर 10.25 रुपये का डिविडेंड योग्य निवेशकों को दिया था। बता दें, यह इस साल चौथी बार था जब कंपनी ने निवेशकों को डिविडेंड दिया था।
इस साल कब-कब दिया है डिविडेंड
इस साल पहली बार कंपनी के शेयर फरवरी के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने हर एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 5.50 रुपये का डिविडेंड दिया था। दूसरी बार कंपनी के शेयर जुलाई के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 5.50 रुपये का डिविडेंड दिया था। तीसरी बार स्टॉक सितंबर के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था। तब भी कंपनी ने निवेशकों को 5.25 रुपये का डिविडेंड दिया था। इस बार अबतक कंपनी ने एक शेयर 26.50 रुपये का डिविडेंड बांटा है।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (Coal India Ltd share performance)
आज सोमवार को कोल इंडिया लिमिटेड के शेयरों में उछाल देखने को मिली थी। स्टॉक 401.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। बीते एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 6.69 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 2.54 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
हालांकि, इस तेजी के बाद भी दो साल पहले शेयरों को खरीदकर अबतक होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को 5 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। तीन साल में कोल इंडिया के शेयरों का दाम 24 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 25 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। बता दें, 5 साल में कंपनी के शेयरों का दाम 135 प्रतिशत बढ़ा है।
इस कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 61.13 प्रतिशत की है। वहीं, पब्लिक के पास 38.87 प्रतिशत हिस्सा है।
(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




