Home BUSINESS NEWS HINDI 1 शेयर पर 82 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड...

1 शेयर पर 82 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट का हो गया ऐलान, चेक करें तारीख

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Eicher Motors dividend record date: मल्टीबैगर स्टॉक आयशर मोटर्स लिमिटेड ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट घोषित कर दिया है। कंपनी ने एक शेयर पर 82 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इसके लिए तय रिकॉर्ड डेट इसी महीने है। बता दें, आज मंगलवार को कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। स्टॉक का दाम 1 प्रतिशत से अधिक चढ़ गया था।

बीएसई में आयशर मोटर्स के शेयर आज 7519.70 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 2 प्रतिशत की तेजी के साथ 7601 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर यह स्टॉक बीएसई में एक प्रतिशत की उछाल के साथ 7554.05 रुपये के स्तर पर था।

कब है डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट (Eicher Motors dividend details)

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि एक शेयर पर 82 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया गया है। आयशर मोटर्स लिमिटेड ने इस डिविडेंड के लिए 31 जुलाई 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में रिकॉर्ड डेट पर रहेगा उन्हें ही डिविडेंड का लाभ मिलेगा।

कंपनी लगातार निवेशकों को डिविडेंड दे रही है। इससे पहले कंपनी ने 2025 में एक शेयर पर 70 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2024 में कंपनी ने एक शेयर पर 51 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2023 में हर एक शेयर पर कंपनी की तरफ से 37 रुपये का डिविडेंड दिया गया था। कंपनी ने पहली बार निवेशकों को 2001 में डिविडेंड दिया था। तब एक शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड योग्य निवेशकों को मिला था। बता दें, 2020 में आयशर मोटर्स लिमिटेड के शेयरों का बंटवारा हुआ था। तब कंपनी के शेयरों को 10 हिस्सों में बांटा गया था। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गया था।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा (Eicher Motors Limited Share performance)

बीएसई में स्टॉक 3 महीने मे 14.32 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, एक साल में स्टॉक की कीमतों में 33 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई है। कंपनी बीएसई में 52 वीक हाई 8232.80 रुपये और 52 वीक लो लेवल 5355.70 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 2.07 लाख करोड़ रुपये का है। बता दें, दो साल में आयशर मोटर्स लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 59 प्रतिशत और तीन साल में 137 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 5 साल में स्टॉक 178 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

10 साल में आयशर लिमिटेड के शेयरों का दाम 285 प्रतिशत बढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN