Home LIFESTYLE NEWS HINDI 10 किलो वजन कम करने के लिए डायटीशियन ने छोड़ी 8 गलत...

10 किलो वजन कम करने के लिए डायटीशियन ने छोड़ी 8 गलत आदतें, जानें क्या आया काम

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

वजन कम करने के लिए कई लोग बहुत ज्यादा मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी दिनभर भूखा रहने और कड़ी मेहनत के बावजूद वजन कम नहीं होता। ऐसे में डायटीशियन ने 8 गलत आदतों को छोड़ कर 10 किलो वजन कम करके दिखाया है। आप भी जानें वजन कम करने वाली आदतें- 

वजन कम करने के लिए अगर आप कुछ सरल उपायों को खोज रहे हैं तो डायटीशियन की बताई आदतें आपके काम आ सकती हैं। इंस्टाग्राम पर डायटीशियन महीमा रैना ने अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में शेयर किया है। उन्होंन कुछ ही दिनों में 10 किलो वजन कम किया। इस वजन को कम करने के लिए उन्होंने 8 गलत आदतों को छोड़कर सही आदतों को अपनाया। आप भी जानिए उनके लिए क्या काम किया।

वजन घटाने के लिए डायटीशियन ने छोड़ी 8 गलत आदतें

1) छोड़ी 5 मिनट में खाना खाने की आदत

डायटीशियन पहले 5 मिनट के अंदर अपना खाना खा लेती थी, लेकिन वजन घटाने के लिए उन्होंने इस आदत को छोड़ा और खाने के लिए 15–20 मिनट दिए। इससे पेट भरने वाले हार्मोन (GLP-1, लेप्टिन) को कंट्रोल करने में मदद मिली और इससे कम खाने में ही पेट भर जाता था।

2) रोटी/चावल खाना बंद किया

डायटीशियन कहती हैं कि फैट कम करने का मतलब कैलोरी कम लेना है, न कि कार्ब्स को पूरी तरह छोड़ देना। उन्होंने बस खाने की मात्रा यानी पोर्शन कंट्रोल पर ध्यान दिया।

3) ‘परफेक्ट क्लीन डाइट’ छोड़ी

सब या कुछ नहीं वाली सोच से ज्यादा खाने का चांस बढ़ जाता है। इसके लिए उन्होंने 80–20 वाले तरीके को अपनाया।

4) रोज वजन चेक करना बंद कर दिया

वजन घटाने वाले लोग अपना वजन रोजाना चेक करते हैं। हालांकि डायटीशियन मानती हैं कि पानी, सोडियम और हार्मोन की वजह से वजन घटता-बढ़ता रहता है। हफ्ते भर का ट्रेंड ज्यादा मायने रखता है।

5) मैंने घंटों कार्डियो नहीं किया

डायटीशियन ने घंटों कार्डियो ना करके रोजाना की एक्टिविटी बढ़ाई- जैसे चलना, ज्यादा कदम चलना और एक्टिव रहना।

6) फैट बर्नर और डिटॉक्स ड्रिंक नहीं लिए

वजन घटाने के लिए डायटीशियन ने प्रोटीन और साबुत अनाज पर ध्यान दिया। इससे पेट ज्यादा देर तक भरा रहा। जिससे शरीर ने ज्यादा कैलोरी बर्न की।

7) गलती होने पर सब खत्म वाली सोच से दूरी बनाई

कई बार चीट मील हफ्ते में एक या दो बार हो जाने पर लोग वेट लॉस जर्नी छोड़ देते हैं। एक बार गलत खाना खाने से प्रोग्रेस खराब नहीं होती। हालांकि, लगातार सही आदतें बनाए रखने से फर्क पड़ता है।

8) ‘कैलोरी सेव’ के लिए खाना छोड़ना बंद कर दिया

कई बार लोग कैलोरी सेव करने की फिराक में रहते हैं। हालांकि, इस चक्कर में अक्सर इसका उल्टा असर होता है क्योंकि भूख बढ़ाने वाले हार्मोन बढ़ जाते हैं। जिससे बाद में लोग ज्यादा खा लेता है। इसके बजाय डायटीशियन ने अपना खाना रेगुलर और बैलेंस्ड रखा।

इन आदतों से मिली मदद

1) डायटीशियन ने कैलोरी में एक संतुलित कमी बनाए रखी। वह बताती हैं कि बहुत कम कैलोरी वाली डाइट से मेटाबोलिक अडैप्टेशन का खतरा बढ़ जाता है, जिसमें शरीर रोजाना की गतिविधियों और आराम के समय खर्च होने वाली एनर्जी को कम करके एनर्जी बचाने लगता है।

2) डायटीशियन ने प्रोटीन को प्राथमिकता दी। उन्होंने बताया की वजन घटाने के दौरान सही मात्रा में प्रोटीन लेने से लीन मसल मास बना रहता है, खाने का थर्मिक इफेक्ट ज्यादा होता है और पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे फैट कम करने की प्रक्रिया लंबे समय तक जारी रखना आसान हो जाता है।

3) फाइबर का सेवन बढ़ाकर लगभग 25–35 ग्राम/दिन किया। फाइबर पेट खाली होने की गति को धीमा करता है, ग्लाइसेमिक रिस्पॉन्स को बेहतर बनाता है, गट माइक्रोबायोटा को सपोर्ट करता है और पेट भरा हुआ महसूस कराकर कुल कैलोरी इनटेक को प्राकृतिक रूप से कम करता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN