Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- IT सर्विस कंपनी टेक महिंद्रा ने 2015 में 1:1 बोनस इश्यू की घोषणा की थी
- अब अगले महीने होने वाली बोर्ड मीटिंग में फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए अंतरिम डिविडेंड और बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा
Tech Mahindra share price: महिंद्रा ग्रुप की कंपनी टेक महिंद्रा के शेयर पोर्टफोलियो में हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, कंपनी ने अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा देने की योजना बनाई है। टेक महिंद्रा ने कहा है कि अगले महीने होने वाली बोर्ड मीटिंग में फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए अंतरिम डिविडेंड और बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। मतलब ये कि निवेशकों को डिविडेंड के साथ बोनस शेयर का भी तोहफा मिल सकता है। हालांकि, प्रस्ताव में बोनस शेयर का क्या अनुपात रखा जाएगा या डिविडेंड कितना पर्सेंट तक होगा, इसके बारे में कंपनी ने कुछ नहीं बताया है।
10 साल बाद बोनस शेयर
आपको बता दें कि संभावित बोनस इश्यू 2015 के बाद टेक महिंद्रा का ऐसा पहला कॉर्पोरेट एक्शन होगा। IT सर्विस कंपनी टेक महिंद्रा ने 2015 में 1:1 बोनस इश्यू की घोषणा की थी, जिसका मतलब था कि योग्य शेयरधारकों को उनके पास मौजूद हर शेयर के बदले एक अतिरिक्त शेयर मिला था। कहने का मतलब है कि 10 साल बाद कंपनी निवेशकों को बोनस शेयर का तोहफा देने के मूड में है। साल 2015 में टेक महिंद्रा ने अपने शेयरों को 2:1 के अनुपात में विभाजित करने का भी फैसला किया था।
तिमाही नतीजे का भी होगा ऐलान
इसके अलावा, टेक महिंद्रा बोर्ड 30 सितंबर 2026 को खत्म होने वाली दूसरी तिमाही और छमाही के लिए ऑडिट किए गए स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड फाइनेंशियल नतीजों पर भी विचार करेगा और उन्हें मंजूरी देगा।
कंपनी ने कहा कि गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को इन नतीजों की घोषणा की जाएगी। टेक महिंद्रा के Q2 के नतीजों पर मार्केट की नजर रहेगी। एनालिस्ट्स का अनुमान है कि कॉन्स्टेंट-करेंसी रेवेन्यू ग्रोथ तिमाही-दर-तिमाही आधार पर लगभग 1.5%-1.7% रहेगी। नई डील्स से $0.9 बिलियन-$1 बिलियन का रेवेन्यू मिलने की उम्मीद है। डील मोमेंटम, मार्जिन और मैनेजमेंट की कमेंट्री इन्वेस्टर्स के लिए अहम बातें होंगी।
कंपनी ने SEBI (इनसाइडर ट्रेडिंग पर रोक) रेगुलेशन, 2015 और इनसाइडर ट्रेडिंग पर रोक के लिए अपने कोड ऑफ कंडक्ट के तहत अपनी ट्रेडिंग विंडो बंद करने की भी घोषणा की है। यह विंडो, जिसमें कंपनी की सिक्योरिटीज में लेन-देन शामिल है, शनिवार 17 अक्टूबर 2026 (उस दिन सहित) तक बंद रहेगी और रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को फिर से खुलेगी।
शेयर का परफॉर्मेंस
बुधवार को NSE पर टेक महिंद्रा के शेयर ₹13.50 या 0.89% बढ़कर ₹1,524.00 पर बंद हुए। दूसरी तिमाही में अब तक स्टॉक में लगभग 13% की बढ़त हुई है। हालांकि, साल की शुरुआत से अब तक इसमें लगभग 4.6% की गिरावट आई है जबकि पिछले एक साल में यह लगभग 9.5% बढ़ा है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




