Home BUSINESS NEWS HINDI 100 रुपये से भी नीचे आ गए नवरत्न कंपनी के शेयर, नए...

100 रुपये से भी नीचे आ गए नवरत्न कंपनी के शेयर, नए ऑर्डर मिलने के बाद भी शेयर धड़ाम

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

नवरत्न कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के शेयर 100 रुपये से भी नीचे जा पहुंचे हैं। सिविल कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर सोमवार को 2 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ 99.60 रुपये पर पहुंच गए हैं। असम और ओडिशा में नए प्रोजेक्ट्स मिलने के बाद भी नवरत्न कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। एनबीसीसी (इंडिया) के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 126 रुपये है। कंपनी अपने शेयरधारकों दो बार बोनस शेयर भी बांट चुकी है।

नवरत्न कंपनी को हाल में असम और ओडिशा में मिले हैं नए ऑर्डर
एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उसे असम और ओडिशा में कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स मिले हैं। इन प्रोजेक्ट्स की वैल्यू 132.28 करोड़ रुपये है। कंपनी को असम के साउथ सलमारा और वेस्ट कार्बी आंगलोंग जिलों में जवाहर नवोदय विद्यालय के परमानेंट कैंपस के कंस्ट्रक्शन का काम मिला है। प्रत्येक प्रोजेक्ट की वैल्यू 55.46 करोड़ रुपये है। यह दोनों प्रोजेक्ट नवोदय विद्यालय समिति ने दिए हैं। इसके अलावा, कंपनी को ओडिशा के संबलपुर में 200 बेड का स्पोर्ट्स हॉस्टल बनाने का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी को मिले इस प्रोजेक्ट की वैल्यू 21.36 करोड़ रुपये है। नवरत्न कंपनी को यह प्रोजेक्ट ओडिशा सरकार के स्पोर्ट्स एंड यूथ सर्विसेज डिपार्टमेंट ने दिया है।

पहली तिमाही में कंपनी को मिले हैं 955.13 करोड़ रुपये के ऑर्डर
नवरत्न कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने बताया है कि उसे 30 जून 2026 को खत्म हुई पहली तिमाही में 955.13 करोड़ रुपये के वर्क ऑर्डर मिले हैं। यह ऑर्डर अप्रैल, मई और जून में मिले हैं। कंपनी को देश भर में कई कंस्ट्रक्शन और रीडिवेलपमेंट प्रोजेक्ट्स मिले हैं। एनबीसीसी को मिला सबसे बड़ा ऑर्डर 334.74 करोड़ रुपये का है। इस कॉन्ट्रैक्ट में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में दामोदर वैली कॉरपोरेशन के रघुनाथपुर थर्मल पावर स्टेशन फेज II के तहत एक इंटीग्रेटेड टाउनशिप का कंस्ट्रक्शन किया जाना है। यह ऑर्डर इंजीनियरिंग, प्रेक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन बेसिस पर किया जाना है। इसके अलावा, कंपनी को गोवा में गवर्नमेंट क्वॉर्टर्स के रीडिवेलपमेंट का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इस ऑर्डर की वैल्यू 199.73 करोड़ रुपये है।

2 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
नवरत्न कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड अपने निवेशकों को 2 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। कंपनी ने फरवरी 2017 में अपने शेयरधारकों को 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। एनबीसीसी ने अपना पिछला बोनस शेयर अक्टूबर 2024 में दिया है, इस समय भी कंपनी ने 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। नवरत्न कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 38.25 पर्सेंट है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN