Home BUSINESS NEWS HINDI 100 रुपये से कम का शेयर, इसी हफ्ते खुल रहा IPO, 25...

100 रुपये से कम का शेयर, इसी हफ्ते खुल रहा IPO, 25 रुपये चल रहा है GMP

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

इसी हफ्ते गुरुवार 6 अगस्त से एक और आईपीओ दांव लगाने के लिए खुलने जा रहा है। यह एलएपीएल ऑटोमोटिव का आईपीओ (LAPL Automotive IPO) है। कंपनी का आईपीओ अभी सब्सक्रिप्शन के लिए खुला भी नहीं है, लेकिन ग्रे मार्केट में इसके शेयर धमाल मचाए हुए हैं। एलएपीएल ऑटोमोटिव के शेयर ग्रे मार्केट में 26 पर्सेंट से ज्यादा के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 10 अगस्त तक खुला रहेगा।

94 रुपये है IPO में शेयर का दाम, 25 रुपये जा पहुंचा GMP
एलएपीएल ऑटोमोटिव के आईपीओ (LAPL Automotive IPO) में कंपनी के शेयर का दाम 94 रुपये है। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में अभी से 25 रुपये के फायदे के साथ ट्रेड कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो कंपनी के शेयर 119 रुपये पर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। यानी, आईपीओ में जिन निवेशकों को एलएपीएल ऑटोमोटिव के शेयर अलॉट होंगे, वह लिस्टिंग वाले दिन 26 पर्सेंट से अधिक के फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। कंपनी के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट 11 अगस्त को फाइनल हो सकता है। वहीं, कंपनी के शेयर गुरुवार 13 अगस्त को बाजार में लिस्ट हो सकते हैं।

2 लॉट के लिए लगाना होगा दांव
एलएपीएल ऑटोमोटिव के आईपीओ में इंडीविजुअल इनवेस्टर्स या आम निवेशकों को 2 लॉट के लिए दांव लगाना होगा। आईपीओ की 2 लॉट में 2400 शेयर हैं। आम निवेशकों को आईपीओ में 2,25,600 रुपये का इनवेस्टमेंट करना होगा। कंपनी के प्रमोटर्स अनीता नीरज गोयल, नीरज सत्यप्रकाश गोयल और शुभम नीरज गोयल हैं। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 96.79 पर्सेंट है, जो कि आईपीओ के बाद 70.17 पर्सेंट रह जाएगी।

IPO से जुटाए पैसों का क्या करेगी कंपनी
एलएपीएल ऑटोमोटिव, आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक एडिशनल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने, अपनी कुछ उधारी चुकाने और जनरल कॉरपोरेट से जुड़े काम में करेगी। एलएपीएल ऑटोमोटिव के आईपीओ का टोटल साइज 32 करोड़ रुपये तक का है। कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।

क्या करती है एलएपीएल ऑटोमोटिव?
एलएपीएल ऑटोमोटिव लिमिटेड (LAPL Automotive IPO) की शुरुआत साल 2004 में हुई है। कंपनी ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स और एक्सेसरीज की व्यापक रेंज की डिजाइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई के बिजनेस में है। ऑटोमोटिव लाइटिंग और सिग्निंग प्रॉडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग में कंपनी का स्पेशलाइजेशन है। कंपनी LAPL ब्रांड के तहत ओडीएम और ओबीएम की तरफ ऑपरेट करती है। 30 जून 2026 तक के डेटा के मुताबिक, कंपनी में 73 परमानेंट एंप्लॉयीज और 135 कॉन्ट्रैक्ट एंप्ल़ॉयीज हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN