Source :- LIVE HINDUSTAN
Lava Bold N4 Pro 5G
Lava Bold N4 Pro 5G भारत में 18 सितंबर को दोपहर 12 बजे IST पर लॉन्च किया जाएगा। अमेजन पर इसकी माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, जहां कंपनी ने इसके कई खास फीचर्स को कंफर्म कर दिया है। यह फोन 6000mAh की बैटरी से लैस होगा। लिस्टिंग से यह भी कंफर्म हो गया है कि यह फोन देश में अमेजन के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। यह गोल्ड और ब्लू कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा, फोन डुअल रियर कैमरा सिस्टम से लैस होगा, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा होगा। डिजाइन की बात करें तो, फोन में एक फ्लैट रियर पैनल दिखाया गया है, जिसमें टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर एक चौकोर आकार का रियर कैमरा मॉड्यूल होगा। ऐसा लगता है कि कैमरा मॉड्यूल में चार कटआउट हैं, जिनमें से एक एलईडी फ्लैश के लिए है। इसमें एक फ्लैट मिड-फ्रेम भी होगा, जिसमें पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल फोन के राइट साइड रखे जाएंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

