Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/06/1200x900/Hanuman_1788689978461_ed66679c-a4ef-4cee-9495-9ab8211d1c87_1788689978610_5c63df08-8d4f-45b1-89f0-c91ee2302240_a80bb744-2a57-49c9-8e2f-7053487b665b_afa2793c-48d1-4854-8e88-1e5b0027c3b5.jpgनीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म हनुमान अंश 105 करोड़ पार पहुंच गई है। इस फिल्म के कलेक्शन ने सलमान खान, अजय देवगन समेत कई एक्टर्स की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म हनुमान अंश हर दिन नया कमाल कर रही है। पहले दो हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर फेल होने के बाद फिल्म तीसरे और चौथे हफ्ते में धमाका कर रही है। अब फिल्म ने एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। हनुमान अंश ने अपने कुल कलेक्शन से सलमान खान, अजय देवगन की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म इंटरनेशनल रिलीज के बाद ज्यादा कमाई कर सकती है।
हनुमान अंश ने अजय देगन की सिंघम को छोड़ा पीछे
2 करोड़ के छोटे बजट में बनी फिल्म अपने 5 वें हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। 5 वें हफ्ते के शुक्रवार को फिल्म ने 10 करोड़, शनिवार को 16.50 और आज रविवार को दोपहर ढाई बजे तक 6 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ कुल 105.56 करोड़ का कलेक्शन पार लिया है। इस कमाई के साथ फिल्म ने अजय देवगन की फिल्म सिंघम की कमाई 100 करोड़, सलमान खान की फिल्म सिकंदर की कमाई 103 करोड़, अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द राइज के हिंदी वर्जन के 105 करोड़ को पीछे छोड़ दिया है। सिनेमा जगत के लोगों की मानें तो ये फिल्म आगे आने वाले दिनों में कई और रिकॉर्ड बना सकती है।
हनुमान अंश का अब तक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म को प्रोमोट करने के लिए मेकर्स के पास पैसे नहीं थे। होर्डिंग और पोस्टर्स नहीं बन पाए। ऐसे में मेकर्स ने 8 बड़े मंगलवारों को मंदिरों के बाहर भंडारे करवाए। ऐसे ही फिल्म का प्रमोशन किया गया। लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो 1 करोड़ से पहले हफ्ते में 1 करोड़ से थोड़ी ज्यादा। दूसरे हफ्ते में 40 लाख। कई शहरों में तो फिल्म के शो ही हटा दिए गए। फिर हुआ चमत्कार। तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 10 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया और चौथे हफ्ते में 61 करोड़ का धमाका। फिल्म अब तक कुल 105.56 करोड़ कमा चुकी है। आज रविवार की दोपहर तक फिल्म पहले ही 7 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। रत तक ये आंकड़ा 16 करोड़ से पार जाने वाला है।
म्यूजिक कंपोजर ने कही ये बात
फिल्म का म्यूजिक सोशल मीडिया पर तारीफें बटोर रहा है। इसका म्यूजिक कंपोज़ करने वाले साधू तिवारी ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि फिल्म इतना अच्छा परफॉर्म करेगी। उन्होंने इसे हनुमान जी के चमत्कार के साथ ईमानदारी से बनाई गई फिल्म बताया। फिल्म के गानों पर रील्स बन रही हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




