Home rss business hindi 11 साल के बाद फिर से बोनस शेयर, डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड...

11 साल के बाद फिर से बोनस शेयर, डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट तय; आज 5% उछला IT स्टॉक

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Tech Mahindra Stock price: टेक महिंद्रा ने गुरुवार को बोनस शेयर का ऐलान किया  है
  • कंपनी ने तिमाही नतीजों के ऐलान के साथ-साथ डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स कर दिया है
  • दो एक्सपर्ट्स ने टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है

Tech Mahindra Stock price: तिमाही नतीजों के साथ-साथ बोनस शेयर और डिविडेंड का ऐलान करने वाली आईटी कंपनी टेक महिंद्रा के शेयरों की कीमतों में आज 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर आज शुक्रवार को बीएसई में बढ़त के साथ 1714.95 रुपये के स्तर पर बीएसई में ओपन हुए थे। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 1538.40 रुपये (9:22 am) के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है। बता दें, कल गुरुवार को कंपनी ने तिमाही नतीजों का ऐलान किया था।

एक्सपर्ट्स की क्या है इस स्टॉक को लेकर राय (Tech Mahindra target price)

दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउस कोटक ने कंपनी के टारगेट प्राइस को बढ़ा दिया है। एनडीटीवी प्रॉफिट की रिपोर्ट के अनुसार कोटक ने 1750 रुपये से 1870 रुपये टारगेट प्राइस सेट कर दिया है। जेफरिज ने अंडरवेट से होल्ड रेटिंग में अपग्रेड किया है। इस ब्रोकरेज हाउस ने 1260 रुपये से टारगेट प्राइस को बढ़ाकर 1540 रुपये कर दिया है।

डिविडेंड के लिए कब है रिकॉर्ड डेट (Tech Mahindra dividend record date)

शेयर बाजारों को दी जानकारी में कपनी ने बताया है कि 23 अक्टूबर को स्टॉक शेयर बाजार में एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। कंपनी की तरफ से एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 15 रुपये का डिविडेंड बांटा जाएगा।

1 पर 1 शेयर बोनस दे रही कंपनी (Tech Mahindra bonus share)

2015 के बाद पहली बार टेक महिंद्रा ने बोनस शेयर का ऐलान किया है। 11 साल के बाद कंपनी ने निवेशकों के लिए एक पर एक शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है। इससे पहले 2015 में भी कंपनी ने हर एक शेयर पर एक शेयर बोनस दिया था।

शेयर बाजार में कैसा है प्रदर्शन

पिछले एक साल में टेक महिंद्रा के शेयरों की कीमतों में 17.92 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 3 साल में स्टॉक का दाम 45 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 5 साल स्टॉक ने 20.71 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 20.93 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में कम है।

कंपनी के नेट प्रॉफिट में 32 प्रतिशत का इजाफा (Tech Mahindra q2 result)

टेक महिंद्रा का वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 32.74 प्रतिशत बढ़कर 1,585.6 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1,194.5 करोड़ रुपये रहा था। पुणे स्थित कंपनी ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि दूसरी तिमाही में परिचालन आय 15.6 प्रतिशत बढ़कर 16,180.2 करोड़ रुपये हो गई जो गत वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 13,994.9 करोड़ रुपये थी। बता दें, तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा आठ प्रतिशत और राजस्व तीन प्रतिशत बढ़ा।

(भाषा के इनपुट के साथ)

(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN