Source :- LIVE HINDUSTAN

Blaupunkt ने भारत में नया Rock & Roll Rave Party Speaker लॉन्च किया है। इसमें 240W साउंड आउटपुट, Bass Boost टेक्नोलॉजी, 12 घंटे बैटरी बैकअप, Karaoke माइक्रोफोन और डायनामिक लाइट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।

जर्मन ऑडियो ब्रांड Blaupunkt ने भारत में अपना नया Rock & Roll Rave Party Speaker लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह स्पीकर सिर्फ म्यूजिक सुनाने के लिए नहीं, बल्कि हर बीट को महसूस कराने के लिए बनाया गया है। पार्टी स्पीकर्स की मांग तेजी से बढ़ी है और लोग ऐसे डिवाइस चाहते हैं जो घर, आउटडोर पार्टी, बर्थडे सेलिब्रेशन और दोस्तों की गैदरिंग में शानदार साउंड अनुभव दे सकें। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए Blaupunkt ने अपना नया हाई-पावर स्पीकर बाजार में उतारा है। इसके अलावा इसमें Karaoke फीचर और रंग-बिरंगी Neon Lights भी मिलती हैं, जो किसी भी जगह को पार्टी जोन में बदल सकती हैं। इस स्पीकर की सबसे बड़ी खासियत इसकी Bass Boost टेक्नोलॉजी है। जो लोग EDM, Bollywood Dance Songs, Punjabi Beats या DJ Mix सुनना पसंद करते हैं।

Blaupunkt Rock & Roll Rave Party Speaker की कीमत और उपलब्धता

Blaupunkt ने अपने नए Rock & Roll Rave Party Speaker को भारत में 9,990 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया है। कंपनी का यह नया स्पीकर ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon और Flipkart के साथ-साथ चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी खरीदने के लिए उपलब्ध है। बैंक डिस्काउंट के साथ इसकी कीमत और भी कम हो सकती है, इसलिए खरीदारी से पहले ऑफर्स जरूर चेक कर लें।

Blaupunkt Rock & Roll Rave फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Rock & Roll Rave Speaker 240W साउंड आउटपुट के साथ आता है। इतने पावरफुल आउटपुट की वजह से यह बड़े कमरे या आउटडोर स्पेस में भी जोरदार साउंड देने में सक्षम है। स्पीकर में हाई-क्वालिटी ऑडियो ट्यूनिंग की गई है ताकि ज्यादा वॉल्यूम पर भी आवाज साफ बनी रहे और म्यूजिक का मजा खराब न हो। इस स्पीकर में डुअल 6.5 इंच हाई-परफॉर्मेंस वूफर्स लगाए हैं Blaupunkt ने Rock & Roll Rave में डायनामिक Neon Lighting दी है। ये लाइट्स म्यूजिक की बीट्स के साथ बदलती रहती हैं और पूरे माहौल को पार्टी जैसा बना देती हैं। रात के समय यह फीचर और भी ज्यादा आकर्षक लगता है। Blaupunkt Rock & Roll Rave में हाई-एफिशिएंसी रिचार्जेबल बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज होने पर 12 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक देने का दावा करती है। अगर आपको दोस्तों और परिवार के साथ गाने गाना पसंद है, तो यह स्पीकर आपको पसंद आ सकता है। Blaupunkt इसके साथ एक Wired Karaoke Microphone भी दे रहा है। यह माइक्रोफोन स्पीकर के लिए खास तौर पर ट्यून किया गया है ताकि आवाज साफ और बैलेंस्ड सुनाई दे। इससे घर पर Karaoke पार्टी का मजा लिया जा सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN