Source :- LIVE HINDUSTAN

Samsung Galaxy S25 सीरीज के Fan Edition यानी Galaxy S25 FE को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। माना जा रहा है कि यह डिवाइस Android 16 पर आधारित One UI 8 आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ आएगा।

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तानMon, 5 May 2025 09:25 PM
share Share
Follow Us on
12GB रैम, 7 साल के OS अपडेट और Android 16 के साथ आ रहा Samsung का नया  Fan Edition फोन

Samsung ने हाल ही में अपनी Galaxy S25 सीरीज को लॉन्च किया है और अब जल्द कंपनी इस सीरीज का Fan Edition यानी Galaxy S25 FE पेश कर सकती है। हालांकि इस स्मार्टफोन के लॉन्च में अभी कुछ महीने बाकी हैं, लेकिन इससे जुड़ी अफवाहें और लीक पहले ही सामने आने लगी हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, Samsung ने इस अपकमिंग डिवाइस के लिए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का काम शुरू कर दिया है। इससे यह साफ है कि कंपनी Galaxy S25 FE को लेकर कमर कस चुकी है।

Samsung Galaxy S25 FE का सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट शुरू

SamMobile की एक रिपोर्ट के अनुसार, Samsung ने Galaxy S25 FE के लिए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट प्रोसस्सो शुरू हो गया है। इस स्मार्टफोन को मॉडल नंबर SM-S731U और फर्मवेयर वर्जन S731USQU0AYDH के साथ देखा गया है। यह अमेरिका में अनलॉक्ड वेरिएंट है, जिस पर शुरुआती सॉफ्टवेयर वर्जन डेवलप किया जा रहा है। माना जा रहा है कि यह डिवाइस Android 16 पर आधारित One UI 8 आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ आएगा। इतना ही नहीं, रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि Galaxy S25 FE स्मार्टफोन को लॉन्च के बाद 7 साल तक के OS अपडेट मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें:OnePlus का धमाका! समर सेल में ₹7000 तक सस्ते हुए Tablets, तुरंत देखें बेस्ट डील

Samsung Galaxy S25 FE के फीचर्स (लीक)

लीक्स के मुताबिक, Samsung Galaxy S25 FE इस बार एक Refined Design के साथ आ सकता है। इसका डिजाइन पहले से ज्यादा स्लिम और हल्का हो सकता है। स्मार्टफोन में Samsung का Exynos 2400e प्रोसेसर देखने को मिल सकता है।बैटरी की बात करें तो Galaxy S25 FE में Galaxy S24 FE जैसी बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन 25W या 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

Samsung Galaxy S25 FE में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज तक का ऑप्शन मिल सकता है। फोटोग्राफी की बात करें तो यह फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 8MP का टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की संभावना है।

क्या Galaxy S25 FE होगा Galaxy S24 FE जैसा?

अभी तक सामने आए लीक और रिपोर्ट्स को देखा जाए तो Galaxy S25 FE कई मामलों में अपने पिछले वर्जन Galaxy S24 FE से मिलता-जुलता हो सकता है। डिजाइन, कैमरा और बैटरी जैसे कुछ फीचर्स में मामूली सुधार किए जा सकते हैं, लेकिन परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर सपोर्ट के मामले में यह स्मार्टफोन पहले वाले से अच्छा होगा।

ये भी पढ़ें:₹10,000 से कम में खरीदें 108MP कैमरा और 5500mAh बैटरी तक वाले Best-Selling फोन्स

SOURCE : LIVE HINDUSTAN