Home rss business hindi 13 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी, अब 6 साल में...

13 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी, अब 6 साल में शेयर का सबसे अच्छा हफ्ता

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • विप्रो के शेयर शुक्रवार को BSE में 6% से अधिक चढ़कर 185.30 रुपये पर पहुंच गए हैं
  • पिछले एक हफ्ते में कंपनी के शेयरों में 13.5% का उछाल आया है
  • 6 साल में कंपनी के शेयरों के लिए यह सबसे अच्छा हफ्ता रहा है
  • विप्रो 1981 से लेकर अब तक अपने शेयरधारकों को 13 बार बोनस शेयर दे चुकी है

आईटी कंपनी विप्रो लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को BSE में 6 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 185.30 रुपये पर पहुंच गए हैं। चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही के नतीजों के बाद विप्रो के शेयरों में यह तेजी आई है। मार्जिन और रेवेन्यू ग्रोथ के मोर्चे पर विप्रो के तिमाही नतीजे एनालिस्ट्स की उम्मीदों से बेहतर रहे हैं। यह लगातार चौथा दिन है, जब विप्रो के शेयर उछले हैं। इस हफ्ते कंपनी के शेयर 13.5 पर्सेंट चढ़ गए हैं, जो कि 6 साल में कंपनी के शेयरों का सबसे अच्छा हफ्ता है। इससे पहले, अक्टूबर 2020 में एक हफ्ते में आईटी कंपनी के शेयर 19 पर्सेंट चढ़ गए थे। इसके अलावा, विप्रो के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर 156.60 रुपये से करीब 20 पर्सेंट उछल गए हैं। विप्रो (Wipro) साल 1981 से लेकर अब तक अपने शेयरधारकों को 13 बार बोनस शेयर दे चुकी है।

बाजार की उम्मीदों से बेहतर रहे कंपनी के नतीजे
कॉस्टैंट करेंसी टर्म्स में IT कंपनी विप्रो की रेवेन्यू ग्रोथ तिमाही आधार पर 0 पर्सेंट रही है, जबकि बाजार इसके निगेटिव 0.75 पर्सेंट रहने की उम्मीद कर रहा था। इसी तरह, विप्रो का इबिट मार्जिन (EBIT Margin) 16.5 पर्सेंट रहा, जो कि बाजार की 16 पर्सेंट की उम्मीद से कहीं बेहतर रहा। बेंगलुरु बेस्ड आईटी सर्विस प्रोवाइडर विप्रो का मानना है कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में तिमाही आधार पर कॉन्स्टैंट करेंसी टर्म्स में रेवेन्यू ग्रोथ -1.5 पर्सेंट से 0.5 पर्सेंट के बीच रह सकती है।

नोमुरा ने विप्रो के शेयरों पर बनाए रखी है बाय रेटिंग
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा (Nomura) ने आईटी कंपनी विप्रो के शेयरों पर बाय रेटिंग बनाए रखी है। ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयर खरीदने की सलाह दी है। नोमुरा ने विप्रो के शेयरों के लिए 200 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। नोमुरा का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2027 में विप्रो की डॉलर रेवेन्यू ग्रोथ -0.5 पर्सेंट और वित्त वर्ष 2028 में 1.7 पर्सेंट रह सकती है। वहीं, ब्रोकरेज फर्म का फोरकास्ट है कि वित्त वर्ष 2027 और वित्त वर्ष 2028 में इबिट मार्जिन 16.4-17 पर्सेंट रह सकता है। यूबीएस, दौलत कैपिटल और Investec ने भी विप्रो के शेयरों के लिए 200 रुपये का टारगेट दिया है। नोमुरा ने अपने नोट में लिखा है कि तीसरी तिमाही के लिए विप्रो की तरफ से दिया गया गाइडेंस उनकी उम्मीदों के मुताबिक ही है और कंपनी 17-17.5 पर्सेंट इबिट मार्जिन बैंड में लौट आएगी।

सिटी ने कंपनी के शेयरों पर बनाए रखी है सेल रेटिंग
ब्रोकरेज हाउस सिटी (Citi) ने विप्रो के शेयरों पर सेल रेटिंग बनाए रखी है और कंपनी के शेयरों को 145 रुपये का टारगेट दिया है, जो कि सीएलएसए (CLSA) के टारगेट के बाद दूसरा लोएस्ट टारगेट है। विप्रो का कवरेज करने वाले 44 एनालिस्ट्स में से 20 ने कंपनी के शेयरों को सेल रेटिंग दी है। यह बात सीएनबीसी-टीवी 18 की एक रिपोर्ट में कही गई है।

13 बार बोनस शेयर बांट चुकी है विप्रो
बेंगलुरु बेस्ड आईटी कंपनी विप्रो (Wipro) ने अपने शेयरधारकों को धड़ाधड़ बोनस शेयर दिए हैं। कंपनी साल 1981 से लेकर अब तक 13 बार बोनस शेयर दे चुकी है। बोनस शेयर का यह डेटा हमने angelone से लिया है। विप्रो ने साल 1981, 1985, 1987, 1989, 1992 और 1995 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। कंपनी ने साल 1997 और 2004 में 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर बांटे। विप्रो ने साल 2005 में 1:1, साल 2010 में 2:3, 2017 में 1:1, 2019 में 1:3 और साल 2024 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN