Home - 13 अक्टूबर को ला सकता 3 नए डिवाइस, HomePad के साथ आएगा...

13 अक्टूबर को ला सकता 3 नए डिवाइस, HomePad के साथ आएगा नया HomePod mini और Apple TV

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Apple सिर्फ iPhone और Mac तक सीमित नहीं रहना चाहता। कंपनी अब स्मार्ट होम मार्केट में भी अपनी मौजूदगी मजबूत करने की तैयारी में है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक Apple 13 अक्टूबर 2026 को तीन नए डिवाइस लॉन्च कर सकता है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा कंपनी के लंबे समय से इंतजार किए जा रहे HomePad Smart Home Hub की है। इसके साथ नया HomePod mini और अपडेटेड Apple TV भी पेश किए जाने की बात सामने आई है।

रिपोर्ट के मुताबिक इन तीनों डिवाइस में Apple की नई Siri AI तकनीक अहम भूमिका निभाएगी। HomePad को घर के अलग-अलग स्मार्ट डिवाइस कंट्रोल करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। वहीं नया HomePod mini मौजूदा डिजाइन को बरकरार रखते हुए तेज चिप के साथ आ सकता है। नया Apple TV भी पुराने डिजाइन के साथ बेहतर प्रोसेसर और Siri AI सपोर्ट के साथ आने की उम्मीद है।

Apple 13 अक्टूबर को लॉन्च कर सकता है 3 नए डिवाइस

Apple के स्मार्ट होम प्लान को लेकर लंबे समय से खबरें सामने आती रही हैं। अब Bloomberg के Mark Gurman की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी 13 अक्टूबर को तीन नए होम प्रोडक्ट पेश करने की तैयारी कर रही है। इस लिस्ट में नया HomePad Smart Home Hub, HomePod mini का अपडेटेड वर्जन और नया Apple TV शामिल है। यह Apple के लिए एक खास लॉन्च हो सकता है, क्योंकि HomePad कंपनी की एक नई प्रोडक्ट कैटेगरी में एंट्री होगी। Apple पहले से HomePod और Apple TV जैसे डिवाइस बेचता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN