Home - 16 इंच का ‘हल्का-फुल्का’ लैपटॉप लाया आसुस, इसमें 16GB रैम, पावरफुल प्रोसेसर...

16 इंच का ‘हल्का-फुल्का’ लैपटॉप लाया आसुस, इसमें 16GB रैम, पावरफुल प्रोसेसर भी

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

आसुस ने Asus Vivobook 16 2026 Ryzen Edition चीन में लॉन्च किया है। लगभग 1.69kg वजनी इस लैपटॉप की मोटाई 15.9 एमएम है। इस लैपटॉप में 16 इंच की स्क्रीन है। बेस मॉडल में 16GB LPDDR5 रैम और 512GB PCIe एसएसडी मिलती है। इसकी कीमत करीब 86,000 रुपये है।

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Asus ने अपनी लैपटॉप लाइनअप में एक हल्का-फुल्का और पावरफुल मॉडल जोड़ा है। दरअसल, आसुस ने 2026 Vivobook 16 Ryzen Edition लॉन्च किया है। यह नया 16-इंच का लैपटॉप AMD के Ryzen 7 H 260 प्रोसेसर पर बेस्ड है और इसे आम इस्तेमाल और ऑफिस के काम के लिए स्टैंडर्ड हार्डवेयर कॉन्फिगरेशन के साथ बनाया गया है। कंपनी ने फिलहाल इसे चीन में लॉन्च किया है, जहां यह रिटेल साइट जेडी डॉट कॉम पर 5,999 युआन (करीब 86,000 रुपये) में लिस्टेड है। इस लैपटॉप में क्या-क्या खास है, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ…

Asus Vivobook 16 Ryzen Edition 2026 लैपटॉप में एक ऑल-मेटल चेसिस है, जिसकी मोटाई 15.9 एमएम है और इसका वजन 1.69 किलोग्राम है।

आसुस वीवोबुक 16 2026 स्पेसिफिकेशन

लैपटॉप में एक ऑल-मेटल चेसिस है, जिसकी मोटाई 15.9 एमएम है और इसका वजन 1.69 किलोग्राम है। इसमें 180-डिग्री हिंज शामिल है और कंपनी का कहना है कि लैपटॉप ने MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी टेस्ट भी पास किया है। आसुस ने इस लैपटॉप में 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 16-इंच का 2.5K पैनल लगाया है। स्क्रीन वेरिएबल रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करती है जो स्टेटिक कंटेंट देखते समय बैटरी पावर बचाने के लिए 30 हर्ट्ज तक गिर सकती है। यह 100% sRGB कलर स्पेस को कवर करता है और इसकी लिस्टेंड पीक ब्राइटनेस 400 निट्स है। आसुस ने लैपटॉप में एक स्पेसिफिक ब्लैक-एंड-व्हाइट ई-बुक मोड भी शामिल किया है जो टेक्स्ट पढ़ने के लिए स्क्रीन के ग्रेस्केल कलर टेम्परेटर को एडजस्ट करता है।

Asus Vivobook 16 2026 Ryzen Edition

रैम और प्रोसेसर भी पावरफुल

नए वीवोबुक 16 लैपटॉप में AMD Ryzen 7 H 260 प्रोसेसर लगा है। यह Zen 4 आर्किटेक्चर पर बेस्ड 8-कोर, 16-थ्रेड वाला प्रोसेसर है, जिसे TSMC की 4nm प्रोसेस पर बनाया गया है। इसकी बूस्ट क्लॉक स्पीड 5.1GHz तक है और आसुस के इन-बिल्ट कूलिंग प्रोफाइल का इस्तेमाल करके यह 45W तक की पावर पर काम करता है। ग्राफिक्स के लिए, लैपटॉप में RDNA 3 आर्किटेक्चर पर बेस्ड इंटीग्रेटेड AMD Radeon 780M ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो AV1 हार्डवेयर एन्कोडिंग को सपोर्ट करते हैं। इसमें डेडिकेटेड Ryzen AI हार्डवेयर भी है; आसुस का दावा है कि सीपीयू, जीपीयू और एनपीयू मिलाकर कुल AI परफॉर्मेंस 38 TOPS तक मिलती है। बेस मॉडल में 16GB LPDDR5 रैम और 512GB PCIe एसएसडी मिलती है। इसमें दो M.2 एसएसडी स्लॉट भी हैं, जिससे यूजर दो 2TB ड्राइव लगाकर कुल स्टोरेज क्षमता को 4TB तक बढ़ा सकते हैं।

स्टैंडर्ड पावर बैंक से भी हो जाएगा चार्ज

इसमें दो फुल-फंक्शन USB-C 3.2 पोर्ट हैं जो एक्सटर्नल डिस्प्ले और पावर डिलीवरी को सपोर्ट करते हैं, साथ ही दो USB-A 3.2 पोर्ट, एक HDMI 2.1 TMDS पोर्ट और एक स्टैंडर्ड 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया गया है। लैपटॉप में 70Wh की बैटरी है जो 5V से 20V तक USB-C चार्जिंग को सपोर्ट करती है, यानी इसे साथ में मिले चार्जर के अलावा स्टैंडर्ड पावर बैंक से भी चार्ज किया जा सकता है।

इसमें 7.1-इंच का बड़ा टचपैड

इसके अलावा, लैपटॉप में डेडिकेटेड नंबर पैड वाला फुल-साइज बैकलिट कीबोर्ड और मल्टी-फिंगर जेस्चर सपोर्ट के साथ बड़ा 7.1-इंच का टचपैड भी है। इसमें Windows Hello फेशियल रिकग्निशन के लिए HD इन्फ्रारेड कैमरा है और यह ऑटोमैटिक फ्रेमिंग और बैकग्राउंड ब्लर जैसे विंडोज स्टूडियो इफेक्ट्स को सपोर्ट करता है।

आप Amazon पर मिल रहे इन लैपटॉप पर भी वितार कर सकते हैं

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN