Home rss business hindi 16% बढ़ा अडानी की कंपनी का मुनाफा, शेयर पर सहमे हैं निवेशक

16% बढ़ा अडानी की कंपनी का मुनाफा, शेयर पर सहमे हैं निवेशक

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • अडानी ग्रीन एनर्जी का मुनाफा सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 747 करोड़ रुपये हो गया
  • अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर परफॉर्मेंस की बात करें तो बुधवार को यह 3.26% टूटकर 1257.60 रुपये पर बंद हुआ

Adani green energy result: गौतम अडानी समूह की कंपनी- अडानी ग्रीन एनर्जी ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 747 करोड़ रुपये हो गया। अडानी समूह की इस कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 644 करोड़ रुपये का मुनाफा अर्जित किया था। जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय 39 प्रतिशत बढ़कर 4,520 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 3,249 करोड़ रुपये थी। कुल आय में बिजली आपूर्ति कारोबार का योगदान 4,019 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के 2,776 करोड़ रुपये से 45 प्रतिशत अधिक है। अडानी ग्रीन एनर्जी ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में उसका नकद मुनाफा सालाना आधार पर 45 प्रतिशत बढ़कर 1,348 करोड़ रुपये हो गया।

क्या कहा कंपनी के सीईओ ने?

अडानी ग्रीन एनर्जी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आशीष खन्ना ने कहा, ”भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी के रूप में हमें इस क्षेत्र की प्रगति को गति देने पर गर्व है। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में हमारा परिचालन वाला रिन्यूएबल एनर्जी पोर्टफोलियो सालाना आधार पर 24 प्रतिशत बढ़कर 20.8 गीगावाट हो गया और ऊर्जा बिक्री में 32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इससे हमारी सोलर, विंड और हाइब्रिड परियोजनाओं का परिचालन प्रदर्शन मजबूत हुआ।” कंपनी ने सालाना आधार पर 4,083 मेगावाट की नई क्षमता जोड़ी। इसमें 2,957 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता शामिल है, जिसमें गुजरात के खावड़ा में 2,568 मेगावाट और राजस्थान में 389 मेगावाट की क्षमता जोड़ी गई।

इसके अलावा, 805 मेगावाट पवन ऊर्जा क्षमता स्थापित की गई, जिसमें खावड़ा में 666 मेगावाट और मुंद्रा में 139 मेगावाट शामिल हैं। खावड़ा में 321 मेगावाट की सौर-पवन हाइब्रिड क्षमता भी जोड़ी गई। कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में उसने लगभग 17,160 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय किया, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 38 प्रतिशत अधिक है।

बता दें कि अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड भारत की प्रमुख रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में से एक है। कंपनी के अनुसार, उसका कुल परिचालन रिन्यूएबल एनर्जी पोर्टफोलियो 14,242.9 मेगावाट का है। कंपनी बड़े पैमाने पर ग्रिड से जुड़ी सोलर और विंड एनर्जी परियोजनाओं का ग्रोथ, निर्माण, स्वामित्व, ऑपरेशंस और मेंटेनेंस करती है।

अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर परफॉर्मेंस की बात करें तो बुधवार को यह 3.26% टूटकर 1257.60 रुपये पर बंद हुआ। अब गुरुवार को इस शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN