Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/15/1200x900/setgtrrdfff_1789448301036_nFIV_1789448305488_hUKD_0dda1723-f626-4d49-9696-32350976d629_YIjO.jpgये हफ्ता नेटफ्लिक्स के नाम रहने वाला है। इस हफ्ते हिंदी, इंग्लिश, कोरियन और साउथ फिल्मों/वेब सीरीज की बाढ़ आने वाली है। जानिए कब आ रही हैं ये फिल्में।
नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते शानदार फिल्मों और वेब सीरीज का धमाका होने वाला है। कॉमेडी, हॉरर, सस्पेंस और ड्रामा से भरी फिल्में रिलीज हो रही हैं। इंतजार में बैठी ऑडियंस के लिए तगड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। इस बार जाकिर खान के शो से लेकर, लस्ट स्टोरीज, साउथ की फिल्में आ रही हैं। जानिए नेटफ्लिक्स पर आने वाली इन फिल्मों की डिटेल। कब और कैसे देखें-
जाकिर खान स्पेशल पापा यार
जाकिर खान अपनी अनोखी कहानियों के लिए जाने जाते हैं। उनकी कॉमेडी में ऑडियंस हंसने के साथ रोती भी है। ये काम सिर्फ जाकिर कर सकते हैं। अब वो अपना एक और स्पेशल शो ला रहे हैं जो उनकी निजी जिंदगियों की कहानियों से भरा लग रहा है। इस शो को 18 सितंबर नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
नॉट अ स्ट्रेंजर
नॉट अ स्ट्रेंजर नाम की एक तुर्की वेब सीरीज है जिसे आप इंग्लिश भाषा में भी देख सकते हैं। इस सीरीज की कहानी एक नई मां पर बेस्ड है। एक नई मां जो काम और दफ्तर के लिए एक नैनी को काम पर रखती है। लेकिन इस नैनीं के जिंदगी के अलग राज है जो हैरान करते हैं। ये सीरीज आपको सीट से हिलने नहीं देगी। सस्पेंस और थ्रिलर से भरी सीरीज आ रही है। ये वीकेंड खास होने वाला है।
द स्कैंडल
कोरियन कंटेंट का ऑडियंस में काफी क्रेज है। अब द स्कैंडल नाम की एक सीरीज आ रही है। ये कहानी एक ऐसी औरत की है जो चालाकी से अपने आप को आगे रखती है। वहीं एक प्लेबॉय का कहानी में अहम रोल है। दोनों एक विधवा को अपने जाल में फंसाते हैं।
बेस्ट ऑफ द बेस्ट
अमेरिकी कॉमेडी फिल्म बेस्ट ऑफ बेस्ट आ रही है। इस फिल्म की कहानी दो बचपन की दोस्तों के इर्दगिर्द घूमती है। फिल्म में बॉलीवुड के लिए इन दोस्तों का जबरदस्त क्रेज भी दिखता है। दोनों बॉलीवुड फ्यूजन डांस टीम का हिस्सा बनती हैं। ये फिल्म इस 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।
सिनर्स
अमेरिका हॉरर फिल्म सिनर्स आपको डराने के लिए आ रही है। ये एक वैम्पायर की कहानी है। इस्मने माइकल बी जॉर्डन डबल रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर को देख सकते हैं।
लस्ट स्टोरीज 3
लस्ट स्टोरीज के पहले दोनों पार्ट को ऑडियंस ने पसंद किया है। अब इसका तीसरा पार्ट रिलीज के लिए तैयार है। इस बार भी चार छोटी कहानियों से मिलकर इस फिल्म को बनाया गया है। चार अलग डायरेक्टर्स ने इन हिस्सों को डायरेक्ट किया है। ये फिल्म 18 सितंबर को नेटफ्लिक पर रिलीज हो रही है। इसका पहला पार्ट साल 2018 में आया था और दूसरा पार्ट साल 2023 में। दोनों पार्ट को ऑडियंस ने खूब पसंद किया। अब तीसरा पार्ट आ रहा है। उम्मीद जताई जा रही है मेकर्स ने कुछ खास ही ऑडियंस के सामने परोसने की कोशिश की होगी।
इरुमुड़ी
अभी तक थिएटर में कमाल दिखाने वाली तेलुगू फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर आ रही है। फिल्म की कहानी एक पिता और बेटी के इर्दगिर्द घूमती है। फिल्म में रवि तेजा ने लीड रोल निभाया है। अब ये फिल्म 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है। फिल्म को थिएटर ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। कई साउथ एक्टर्स ने फिल्म में दिखाए गए इमोशन और एक्टर्स की परफॉरमेंस की तारीफ की। अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखने का इंतजार हो रहा है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




