Home rss business hindi 1800 रुपये के करीब हो सकता है NSE IPO का प्राइस, अभी...

1800 रुपये के करीब हो सकता है NSE IPO का प्राइस, अभी से 285 रुपये चल रहा GMP

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

NSE IPO: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आईपीओ को सेबी की मंजूरी मिल गई है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) अपने आईपीओ का प्राइस करीब 1800 रुपये प्रति शेयर या इससे कुछ ऊपर रख सकता है। इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने यह बताया है। बाजार नियामक सेबी के अप्रूवल के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज अपनी बहुप्रतीक्षित मार्केट एंट्री के और करीब पहुंच गया है। NSE के शेयर ग्रे मार्केट में 285 रुपये तक के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

15 सितंबर को प्राइस बैंड अनाउंस कर सकता है NSE
घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति के मुताबिक, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज 15 सितंबर को आईपीओ का प्राइस बैंड अनाउंस कर सकता है। व्यक्ति ने बताया कि अगर सब कुछ शेड्यूल के मुताबिक चलता है तो आईपीओ 18 सितंबर के करीब खुल सकता है, जबकि 25 सितंबर के करीब लिस्टिंग हो सकती है। कंपनी की तरफ से रेड हेयरिंग प्रॉस्पेक्ट्स फाइल करने के बाद फाइनल डेट्स और प्राइस बैंड की घोषणा होगी।

अनलिस्टेड मार्केट में 1975 रुपये के करीब NSE के शेयर
अनलिस्टेड मार्केट में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के शेयर फिलहाल 1975 रुपये के करीब ट्रेड कर रहे हैं, इस हिसाब से इसका वैल्यूएशन करीब 4.9 लाख करोड़ रुपये है। इससे संकेत मिलता है कि आईपीओ प्राइसिंग मौजूदा अनलिस्टेड मार्केट प्राइस से कुछ डिस्काउंट के साथ आ सकती है। हालांकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आईपीओ का फाइनल प्राइस इनवेस्टर डिमांड और बुक-बिल्डिंग डिमांड पर निर्भर करेगा। एक्सचेंज ने इस साल 17 जून को मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास अपना ड्रॉफ्ट रेड हेयरिंग प्रॉस्पेक्ट्स जमा किया था।

285 रुपये चल रहा है GMP
investorgain के मुताबिक, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के शेयर अभी से ग्रे मार्केट में 285 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, ipowatch के मुताबिक, एक्सचेंज के शेयर ग्रे मार्केट में 200 रुपये के प्रीमियम पर हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम 4 सितंबर रात 9 बजे तक के मुताबिक है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का आईपीओ देश के सबसे बड़े पब्लिक इश्यूज में से एक हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इश्यू का साइज 30000 करोड़ रुपये के करीब हो सकता है। NSE अपने इश्यू के लिए इनवेस्टर रोडशोज की तैयारी भी कर रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का आईपीओ ऐसे समय में आ रहा है, जब साल 2026 की पहली सुस्त छमाही के बाद देश के आईपीओ मार्केट ने तेजी से रिवाइव किया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN