Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार 2 से 8 नवंबर के बीच OTT पर रिलीज हो रहीं 14...

2 से 8 नवंबर के बीच OTT पर रिलीज हो रहीं 14 फिल्में और सीरीज, नेटफ्लिक्स पर आएंगी 9

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/01/1200x900/OTT_Release_This_week_1793530395441_FfjZ_1793530399246_LMHK_b4e3bd16-2ed2-498b-970e-c1f5e30e9779_4MOr.png

ओटीटी लवर्स के लिए ये हफ्ता शानदार रहने वाला है। इस पूरे हफ्ते नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार, जी5, सोनीलिव और प्राइम वीडियो पर 15 फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। आइए जानते हैं इन सीरीज और फिल्मों के बारे में। 

ये पूरा हफ्ता ओटीटी लवर्स के लिए मजेदार रहने वाला है। 2 से 8 नवंबर के बीच अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर 15 फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। नेटफ्लिक्स से लेकर सोनी लिव, प्राइम वीडियो, जी5 और प्राइम वीडियो पर हॉरर से लेकर म्यूजिकल रोमांटिक फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों और सीरीज के बारे में।

1.दिलवाली दिवाली

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 5 नवंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में मिहिर आहूजा, मनोज पाहवा, नीलू कोहली और ऑरा भटनागर जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म को रितेश मेनन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी अंश नाम के लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने परिवार के लिए एक नया अपार्टमेंट खरीदता है। उस अपार्टमेंट में जाने के बाद उसे एहसास होता है कि उसके परिवार का मन उन्हीं पुरानी यादों में बसा है।

2. कौरीबुरी मंदिर (द कर्स्ड टेंपल ऑफ कौरीबुरी)

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 6 नवंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक बंगाली हॉरर थ्रिलर सीरीज है। सीरीज का निर्देशन सयंतन घोषाल ने किया है। सीरीज की कहानी एक शापित मंदिर, काले तंत्र-मंत्र और प्रतिशोध के इर्द-गिर्द घूमती है। ये सीरीज अवीक सरकार की किताब पर आधारित है।

3. एनेस्थीसिया

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 4 नवंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक पोलिश मेडिकल ड्रामा सीरीज है। सीरीज की कहानी एक ऐसे न्यूरोसर्जन के इर्द-गिर्द घूमती है जिसकी एक सर्जरी गलत होने के बाद उन्हें अस्पताल से निकाल दिया जाता है। अपनी जिंदगी को वापस पटरी पर लाने के लिए वह एक छोटे से स्थानीय अस्पताल में काम करना शुरू करता है। यहां उसकी अपने स्टाफ से बहुत लड़ाइयां होती हैं।

4. बाजीराव मस्तानी

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 3 नवंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक पीरियड रोमांटिक फिल्म है। संजय लीला भंसाली ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है।

5. गोलियों की रासलीला: राम-लीला

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 3 नवंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म है। रणवीर सिंह और दीपिका फिल्म में लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.4 है।

6. अ डॉग्स परफेक्ट क्रिसमस

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 4 नवंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक हॉलीडे ड्रामा फिल्म है। फिल्म की कहानी ‘गॉस परिवार’ के इर्द-गिर्द घूमती है। क्रिसमस से ठीक पहले गॉस परिवार का एक सदस्य कोमा में चला जाता है। उस वक्त इस फैमिली के दो डॉग्स परिवार को साथ बांधे रखने में मदद करते हैं।

7. द पेलिकन ब्रीफ

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 2 नवंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की कहानी कानून की एक ऐसी छात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है जो सुप्रीम कोर्ट के दो जजों की हत्या के बाद एक रिपोर्ट तैयार करती है। इस दौरान उसके सामने एक बड़ी साजिश का खुलासा होता है।

8. टेकन: नेटली हॉलोवे

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 4 नवंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक सच्ची घटनाओं पर आधारित डॉक्यूसीरीज है। साल 2005 में 18 साल की नेटली अरुबा में हाई स्कूल ग्रेजुएशन ट्रिप के दौरान अचानक गायब हो जाती है। ये सीरीज उस लड़की के गायब होने की कहानी दिखाती है।

9. माई बेस्ट फ्रेंड

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 2 नवंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक ब्राजीलियाई कॉमेडी फिल्म है। फिल्म की कहानियां दो ऐसी माओं के इर्द-गिर्द घूमती है जो बेस्ट फ्रेंड्स हैं। इनकी बेटियां जब पढ़ाई के लिए पुर्तगाल चली जाती हैं, इन दो सहेलियों को घर में काफी खालीपन लगता है। इसके बाद ये दोनों भी पुर्तगाल जाने का फैसला करती हैं।

10. मिनियन्स एंड मॉन्सटर्स

OTT: जियो हॉटस्टार

रिलीज डेट: 2 नवंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक अमेरिकी एनिमेटेड कॉमेडी फिल्म है। फिल्म को हॉटस्टार पर आप इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में देख सकते हैं। फिल्म की कहानी मिनियन्स के मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है जो मॉन्सटर्स से धरती को बचाने का प्लान करते हैं।

11. मोटू-पतलू एंड द मिस्ट्री ऑफ नागमणि

OTT: जियो हॉटस्टार

रिलीज डेट: 8 नवंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक एनिमेटेड हिंदी कॉमेडी फिल्म है। फिल्म की कहानी में खलनायक जॉन द डॉन पीछे भागते-भागते मोटू और पतलू गलती से एक टाइम पोर्टल में पहुंच जाते हैं।

12. द ग्रेटेस्ट

OTT: प्राइम वीडियो

रिलीज डेट: नवंबर 4

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक 8 एपिसोड की बायोग्राफिकल सीरीज है। सीरीज की कहानी मुक्केबाज मोहम्मद अली के जीवन पर आधारित है।

13. नूरू कोडी वानाविल

OTT: जी5

रिलीज डेट: 6 नवंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक तमिल रोमांटिक फिल्म है। इस फिल्म को ससी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी ‘विनो’ के इर्द-गिर्द घूमती है जो बेहतर मौकों की तलाश में गोवा जाता है। इस दौरान उसकी मुलाकात फेनी से होती है। ये फिल्म दोनों के प्यार की कहानी है।

14. मीसाया मुरुकु 2

OTT: सोनी लिव

रिलीज डेट: 6 नवंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: फिल्म की कहानी तीन पीढ़ियों के संगीतकारों के सफर के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.3 है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN