Home rss business hindi 2.25% DA बढ़ाने का ऐलान, दिवाली से पहले इन सरकारी कर्मचारियों को...

2.25% DA बढ़ाने का ऐलान, दिवाली से पहले इन सरकारी कर्मचारियों को तोहफा

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • सरकार की ओर से बढ़ाया गया महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2026 से लागू माना जाएगा
  • यानी कर्मचारियों को जुलाई से बढ़े हुए DA का लाभ मिलेगा
  • इस फैसले से राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों को राहत मिलेगी

DA Hike: कर्नाटक सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 2.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। इसके बाद कर्मचारियों का DA 15.75% से बढ़कर 18% हो गया है। सरकार का यह फैसला 5 नवंबर 2026 को जारी अधिसूचना के जरिए सामने आया है।

1 जुलाई से लागू होगी बढ़ोतरी

सरकार की ओर से बढ़ाया गया महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2026 से लागू माना जाएगा। यानी कर्मचारियों को जुलाई से बढ़े हुए DA का लाभ मिलेगा। इस फैसले से राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों को राहत मिलेगी।

पेंशनर्स को भी मिलेगा फायदा

कर्नाटक सरकार के इस फैसले का फायदा सिर्फ नौकरी कर रहे कर्मचारियों को ही नहीं, बल्कि रिटायर्ड कर्मचारियों और फैमिली पेंशनर्स को भी मिलेगा। उनकी पेंशन पर मिलने वाला महंगाई भत्ता भी 15.75% से बढ़ाकर 18% कर दिया गया है। बता दें कि बढ़ा हुआ DA 1 जुलाई 2026 से लागू होगा। जुलाई से लागू होने के कारण कर्मचारियों को एरियर यानी बकाया रकम भी मिलेगी। हालांकि, भुगतान का समय सरकार के आदेश में दिए गए नियमों के अनुसार होगा।

दिवाली से पहले देश के कई राज्यों में तोहफा

बता दें कि दिवाली से पहले देश के कई राज्यों की सरकारों ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का तोहफा दिया है। तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, केरल और छत्तीसगढ़, उत्तराखंड समेत कई राज्यों ने DA में बढ़ोतरी की है। इसके अलावा केंद्र सरकार ने भी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 3% बढ़ाकर 63% कर दिया है। इन फैसलों से लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत मिलेगी।

केंद्रीय कर्मचारियों को भी राहत

बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार की कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। इस बढ़ोतरी के बाद DA बेसिक सैलरी के 60% से बढ़कर 63% हो गया है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई से लागू होगी और 7वें वेतन आयोग (7th CPC) की सिफारिशों के आधार पर की गई है। 7वें वेतन आयोग के नियमों के मुताबिक, केंद्र सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ते (DA) में बदलाव करती है। इसके लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के आंकड़ों का इस्तेमाल किया जाता है। दिवाली से पहले की गई यह बढ़ोतरी इस साल की दूसरी DA बढ़ोतरी है। इससे पहले अप्रैल में सरकार ने DA को 2% बढ़ाकर 58% से 60% किया था, जो 1 जनवरी से लागू हुआ था।

दरअसल, महंगाई भत्ता कर्मचारियों की बेसिक सैलरी का एक हिस्सा होता है। इसका मकसद बढ़ती महंगाई और रोजमर्रा की चीजों की कीमतों में इजाफे से कर्मचारियों को राहत देना है। आमतौर पर केंद्र सरकार मार्च और अक्टूबर के आसपास DA बढ़ाने का ऐलान करती है, जबकि इसका फायदा जनवरी और जुलाई से दिया जाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN