Home LIFESTYLE NEWS HINDI 20 दिन में उगाएं पालक, गमले में लगाने के लिए माली से...

20 दिन में उगाएं पालक, गमले में लगाने के लिए माली से जानें जरूरी टिप्स

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अक्टूबर का महीना गार्डनिंग के लिए बिल्कुल परफेक्ट होता है। बदलते मौसम में रात और सुबह हल्की ठंडक होती है और सर्दियों वाली सब्जियां तेजी से ग्रो करती हैं। ऑर्गेनिक और ताजे पालक खाने हैं तो गमले में उगाने के लिए नोट कर लें जरूरी टिप्स।

अक्टूबर का महीना गार्डनिंग के लिए बिल्कुल परफेक्ट होता है। अपनी छोटी सी बालकनी में ढेर सारे फूल सर्दियों में खिलते देखना है या फिर किचन गार्डन बनाना है। बदलते मौसम में प्लांटिंग बेस्ट होती है। अगर आपको ताजी सब्जियां उगाने का शौक पनप रहा तो छोटे से गमले में पालक उगाएं। छोटी ताजी पत्तियों वाले पालक को जब चाहें तोड़े और आराम से खाएं। लेकिन पालक गमले में उगाना है तो माली के इस स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस को जान लें। जिससे बीज खराब नहीं होंगे और आगे आने वाली पूरी सर्दियां ताजी पालक खाने को मिलेगी।

गमले में पालक उगाने का तरीका

गमल में पालक उगाना है तो छोटी-छोटी इन बातों का ध्यान रखें।

6-8 इंच मिट्टी होगी पर्याप्त

पालक उगाने के लिए आपको बहुत बड़े गमले की जरूरत नहीं है। छोटे गमले पर्याप्त होंगे चूंकि पालक की जड़े मिट्टी के अंदर नहीं जाती हैं, इसलिए मात्र 6-8 इंच तक मिट्टी में आराम से पालक उग जाएगी।

मिट्टी में कितनी हो खाद

पालक के लिए मिट्टी तैयार करना हो तो ध्यान रखें कि पूरी मिट्टी का 40 फीसदी हिस्सा वर्मी कम्पोस्ट या गोबर की खाद हो। क्योंकि हरी पत्तेदार सब्जियों को नाइट्रोजन ज्यादा चाहिए इसलिए गोबर की खाद बेस्ट और ऑर्गेनिक होगी।

पालक के बीज हो अच्छे

नर्सरी से अच्छे क्वालिटी के पालक के बीज खरीदकर लाएं या ऑनलाइन ऑर्डर कर लें। बीजों को बोने का दो तरीका है। आप दोनों तरीका फॉलो करें, जिससे कुछ बीज जरूर उग जाएं और पालक के पौधे तैयार हो जाएं।

  • आधे बीजों को लेकर तैयार मिट्टी में डालें और ऊपर से थोड़ी मिट्टी फैला दें। फिर पानी को फुहार की मदद से पूरी मिट्टी पर डालें। जिससे सारे बीज हल्की सी मिट्टी की लेयर के नीचे दब जाएं और इधर-उधर ना हो जाएं।
  • दूसरा तरीका है कि आप पालक के बीजों को पानी में कुछ देर के लिए भिगो दें। जिससे ये फूल जाएं। अब इन फूले बीजों को मिट्टी में डालें और थोड़ा सा पानी डाल दें।

आप अच्छी ग्रोथ के लिए दोनों तरह से पालक के बीज बोएं। नई गार्डनिंग करने वालों के लिए बीजों से पौधे बनाना कई बार मुश्किल होता है। ऐसे में ये दोनों प्रोसेस हेल्प करेंगे।

6-7 घंटे मिले सनलाइट

बीजों को बोने के बाद गमले को ऐसी जगह पर रखें जहां छह से सात घंटे तक लगातार सनलाइट मिले।

पानी डालने का तरीका

पालक की बुआई में पानी तभी डालें जब मिट्टी पूरी तरह से सूख गई हो। बगैर सूखी मिट्टी में पानी डालने की गलती ना करें।

पत्तियां उगने के बाद डालें राख

एक बार पालक उगना स्टार्ट हो जाए और करीब 15 दिन बीत जाए तो उसके बाद उगे पालक के पत्तों के ऊपर राख डाल दें। ये राख लकड़ी या उपले से बना लें। इस राख की मदद से पत्तों को बढ़ने में मदद मिलती है और ये बढ़िया फर्टिलाइजर का काम करती है। तो कुल मिलाकर 20 दिन बाद आपको पालक के छोटे पत्ते मिल जाएंगे जो खाने लायक होंगे और पूरी तरह से ऑर्गेनिक हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN