Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/22/1200x900/setgtrrdfddgjfrshdffffffddfdd_1790072324348_1dHk_1790072329904_y0Ph_9fabb108-7919-4cbb-aa0f-2a672dce6c25_8hGs.jpgजियो हॉटस्टार ओअर शानदार फिल्मों का धमाका हुआ है। लेकिन इस साल आई 5 हॉरर फिल्मों और वेब सीरीज ने ऑडियंस पर गहरी छाप छोड़ी। इन फिल्मों को देखने के दौरान आप अपनी सीट से हिल नहीं पाएंगे।
जियो हॉटस्टार पर 2026 में कई शानदार फिल्मों और वेब सीरीज की बाढ़ आई है। कुछ ऐसी भी फिल्में हैं जिन्होंने व्यूज के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़े। अभी तक का ये साल एक्शन फिल्मों के नाम रहा। लेकिन कुछ ऐसी हॉरर फिल्में और वेब सीरीज भी आई जिन्होंने ऑडियंस पर गहरी छाप छोड़ी। फिल्म द मम्मी से लेकर तवई ने प्रभावित किया। ये हैं जियो हॉटस्टार इस साल आई बेस्ट हॉरर फिल्में और सीरीज। अगर आपका कुछ अलग देखने का मन है तो ये फिल्में देख सकते हैं।
द मम्मी
साल 2026 में रिलीज हुई फिल्म द मम्मी एक ऐसी लड़की की कहानी है जो अचानक गायब होने के बाद अपने परिवार के पास वापस लौटती है। इस बार उस लड़की के स्वाभाव में बदलाव होता है। इस हॉरर फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। फिल्म को IMdb पर 6.1 की रेटिंग मिली है।
सेंड हेल्प
इस साल आई फिल्म सेंड हेल्प को काफी पसंद किया गया है। ये एक सर्वाइवल हॉरर कॉमेडी है जिसे सैम रिमी में डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में रेचल मैकएडम लीड रोल में है। फिल्म की कहानी एक प्लेन क्रैश की बात की स्थिति की है जहां लिंडा अपने बॉक्स ब्राडले के साथ फंस जाती है। इस फिल्म को IMDB पर 6.7 की रेटिंग मिली हुई है।
सीक्रेट स्टोरीज ऑफ रोजलीन
सीक्रेट स्टोरीज ऑफ रोजलीन एक मनोवैज्ञानिक हॉरर थ्रिलर सीरीज है। ओरिजिनल भाषा मलयालम है जिसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। फिल्म 17 साल की रोजलिन की है जिसे अजीबोगरीब सपने आते हैं। इस सीरीज को ऑडियंस की तरफ से अच्छा रिएक्शन मिला है। IMDB पर इस सीरीज को 6.9 की रेटिंग मिली है। इस साल आई बेस्ट हॉरर सीरीज में से ये एक है।
स्पीड डेमन
इस साल की एक और शानदार हॉरर फिल्म जिसका नाम है स्पीड डेमन। इसकी कहानी मॉन्ट्रियल से न्यूयॉर्क जाने वाली एक ट्रेन पर बेस्ड है जिसका हर एक सीन मन में डर पैदा करता है। हालांकि, IMDB पर इसे अभी कुछ खास रेटिंग मिली नहीं है सिर्फ 3.4की र्तिंग के साथ ये फिल्म पसंद की जा रही है।
तवई
इस साल तवई नाम की एक फिल्म आई है। इस फिल्म की कहानी सुपरनैचुरल हॉरर और पौराणिक नीतियों पर बेस्ड है। फिल्म में दिखाया जाता है कि दुर्भाग्य की देवी अलक्ष्मी जिसे तवई को के श्राप उससे जुड़े रहस्यों को दिखाया जाता है। फिल्म इतनी मजेदार है कि शायद आप अपनी सीट से नहीं हिले। IMDb पर इस फिल्म को 7.5 की रेटिंग मिली है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




