Home - 2027 में सस्ते Android फोन खरीदना पड़ सकता है महंगा, कंपनियां घटा...

2027 में सस्ते Android फोन खरीदना पड़ सकता है महंगा, कंपनियां घटा सकती हैं RAM

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

AI की बढ़ती मांग और मेमोरी चिप्स की कीमतों में बढ़त के चलते 2027 में बजट Android फोन में सिर्फ 4GB RAM मिल सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, मिड-रेंज फोन की RAM में भी कटौती होने की संभावना है।

सस्ते स्मार्टफोन खरीदने वाले यूजर्स के लिए आने वाले समय में परेशानी बढ़ सकती है। साल 2027 में बजट Android स्मार्टफोन में RAM कम देखने को मिल सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनियां एंट्री-लेवल फोन के बेस वेरिएंट में सिर्फ 4GB RAM दे सकती हैं। इसके पीछे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती डिमांड और मेमोरी चिप्स की कीमतों में होने वाली बढ़ोतरी को वजह माना जा रहा है।

Android Authority की रिपोर्ट के अनुसार, टिप्स्टर Fixed Focus Digital ने चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर दावा किया है कि स्मार्टफोन कंपनियां आने वाले समय में अपने फोन के RAM कॉन्फिगरेशन में बदलाव कर सकती हैं। इसके तहत बजट फोन के बेस मॉडल में 4GB और टॉप वेरिएंट में 6GB RAM मिल सकती है। वहीं, मिड-रेंज स्मार्टफोन में बेस वेरिएंट के लिए 8GB और टॉप वेरिएंट के लिए 12GB RAM का विकल्प दिया जा सकता है। हालांकि, अभी कंपनियों ने इन बदलावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

AI की वजह से क्यों बढ़ रही है मेमोरी की मांग?

AI टूल्स और सेवाओं के तेजी से विस्तार के चलते डेटा सेंटर में इस्तेमाल होने वाली मेमोरी की मांग बढ़ रही है। AI सर्वर को ढेर सारी मेमोरी की जरूरत होती है। ऐसे में मेमोरी चिप मेकर डेटा सेंटर से जुड़ी डिमांड पूरी करने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। इसका असर स्मार्टफोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में इस्तेमाल होने वाली मेमोरी की सप्लाई और कीमतों पर भी पड़ सकता है।

अगर मेमोरी चिप्स महंगी होती हैं, तो स्मार्टफोन कंपनियों के लिए कम कीमत में बेहतर हार्डवेयर देना चुनौती बन सकता है। ऐसे में कंपनियां फोन की कॉस्ट कंट्रोल करने के लिए RAM कम करने या कीमत बढ़ाने जैसे कदम उठा सकती हैं।

4GB RAM वाले फोन में क्या होगी परेशानी?

आज के स्मार्टफोन में यूजर्स एक साथ WhatsApp, Instagram, YouTube और वेब ब्राउजर जैसे कई ऐप इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में 4GB RAM वाले फोन में मल्टीटास्किंग के दौरान परेशानी हो सकती है। ऐप्स के बीच स्विच करते समय दोबारा लोडिंग, फोन की स्लो प्रोसेसिंग और बैकग्राउंड ऐप्स बंद होने जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं।

हालांकि, फोन की परफॉर्मेंस केवल RAM पर निर्भर नहीं करती। प्रोसेसर, सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन और स्टोरेज की स्पीड भी जरूरी भूमिका निभाते हैं।

नया फोन खरीदते समय रखें ध्यान

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो उसकी RAM और सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी जरूर चेक करें। सामान्य इस्तेमाल के लिए 4GB RAM काफी हो सकती है, लेकिन लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने और बेहतर मल्टीटास्किंग के लिए 8GB RAM वाला मॉडल ज्यादा काम का विकल्प हो सकता है।

फिलहाल, 2027 में बजट फोन की RAM घटने की खबर शुरुआती रिपोर्ट पर बेस्ड है। यह देखना बाकी है कि कंपनियां वाकई ऐसा कदम उठाती हैं या नहीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN