Source :- LIVE HINDUSTAN
Bonus share: बोनस शेयर की चाहत रखने वाले निवेशकों के लिए गुड न्यूज है। Pearl Global Industries Ltd ने इनवेस्टर्स के लिए बोनस शेयर का ऐलान किया है। कंपनी की तरफ से एक शेयर पर एक शेयर फ्री बोनस स्टॉक दिया जाएगा। बता दें, पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन अच्छा रहा है।
मिलेंगे 1 पर 1 शेयर फ्री
शेयर बाजारों को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि एक शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। कंपनी 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर एक शेयर फ्री दे रही है। इस बोनस इश्यू के लिए पर्ल ग्लोबल इंडस्ट्रीज ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है।
शेयरों का प्रदर्शन शानदार
आज सोमवार को इस मल्टीबैगर स्टॉक की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। मार्केट क्लोजिंग के वक्त पर स्टॉक 1.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2428.95 रुपये के स्तर पर था। बीते एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 21 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 1 साल में यह स्टॉक 82 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कंपनी का 52 वीक हाई 2571.65 रुपये और 52 वीक लो लेवल 1180 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 11219 करोड़ रुपये का है।
दो साल में मल्टीबैगर स्टॉक का दाम 153 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 3 साल में Pearl Global Industries Ltd ने निवेशकों को 563 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 5 साल में शेयरों का भाव 1211 प्रतिशत और 10 साल में 2138 प्रतिशत बढ़ा है।
2008 से डिविडेंड दे रही है कंपनी
पर्ल ग्लोबल इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने लगातार निवेशकों को डिविडेंड दिया है। इसी साल मई के महीने में कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 8.50 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2025 में कंपनी ने दो बार डिविडेंड बांटा था। दोनों बार का मिलाकर कंपनी ने 12.50 रुपये का डिविडेंड दिया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




