Home - 220W साउंड वाला पावरफुल स्पीकर, पार्टी में सबको मचा देगा, फुल चार्ज...

220W साउंड वाला पावरफुल स्पीकर, पार्टी में सबको मचा देगा, फुल चार्ज में 36 घंटे तक चलेगा

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पूल पार्टी या आउटडोर गैदरिंग में डांस, मस्ती, धमाल करने के लिए दमदार साउंड वाला स्पीकर चाहिए, तो एलजी का नया ऑडियो डिवाइस आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। हाल ही में कंपनी ने पोर्टेबल ‘बूम’ और ‘ग्रैब’ स्पीकर की घोषणा की थी और अब कंपनी ने अपनी XBOOM लाइनअप में एक नया स्पीकर जोड़ा है। नए स्पीकर का नाम XBOOM ‘ब्लास्ट’ है, जिसे खासतौर से कैंपिंग ट्रिप, आउटडोर पार्टी और ऐसी ही दूसरी जगहों के लिए बनाया गया है, और यह इस महीने ग्लोबल मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह पोर्टेबल स्पीकर को यूजर उठाकर कहीं भी ले जा सकते हैं। कितनी है कीमत और इसमें क्या-क्या खास है, चलिए एक नजर डालते हैं डिटेल्स पर…

स्पीकर देगा 220W का साउंड आउटपुट

AC पावर से कनेक्ट होने पर यह स्पीकर ज्यादा से ज्यादा 220W का आउटपुट देता है, जबकि बैटरी पर यह आउटपुट घटकर 210W हो जाता है। यह क्षमता LG के Xboom Stage 501 के बराबर ही है, जिसे पिछले साल के आखिर में लॉन्च किया गया था। इसलिए, जो लोग पूरा PA सेटअप साथ ले जाए बिना तेज आवाज चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प है।

साउंड के लिए, LG ‘ब्लास्ट’ में अपने ‘सिग्नेचर साउंड ट्यूनिंग’ का इस्तेमाल कर रहा है, जिसे एक बार फिर will.i.am के साथ मिलकर डेवलप किया गया है। इसके अंदर, डेनिश ऑडियो ब्रांड Peerless के दो 5.25-इंच नियोडिमियम वूफर और दो 20mm ट्वीटर लगे हैं।

इसमें चमकने वाली RGB लाइट्स भी

स्पीकर में वर्चुअल साउंड फील्ड टेक्नोलॉजी, RGB एम्बिएंट लाइटिंग और बड़े साउंड सेटअप के लिए दूसरे ब्लास्ट यूनिट्स के साथ वायरलेस पेयरिंग की सुविधा भी है। डिजाइन की बात करें तो, इसकी बॉडी पर फैब्रिक लगा है और इसमें साथ ले जाने के लिए एक स्ट्रैप भी दिया गया है। यानी कंधे पर टांगिए और जहां मर्जी उठाकर ले जाइए और चलते-फिरते म्यूजिक का मजा लीजिए।

फुल चार्ज में 36 घंटे की बैटरी लाइफ

एलजी ने ब्लास्ट में 99Wh बैटरी लगाई है, जिसे बदला भी जा सकता है। दावा है कि यह स्पीकर एक बार चार्ज करने पर 36 घंटे तक प्लेबैक देती है, जो कि इस साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च किए गए xboom बाउंस में मिलने वाली 30 घंटे बैटरी लाइफ से ज्यादा है। यदि लंबी अवधि के दौरान बैटरी खत्म हो जाती है, तो आप रिचार्ज करने का इंतजार करने के बजाय नई बैटरी लगाकर इसे यूज करना जारी रख सकते हैं।

चूंकि यह आउटडोर एक्टिविटी के लिए बनाया गया है, इसलिए इसे धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP68 रेटिंग दी गई है। इसकी मजबूती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने सात मिलिट्री-ग्रे ड्यूरेबिलिटी टेस्ट को भी पास कर लिया है। यह अगर गलती से गिर भी जाता है, तो भी यह झटका झेल सकता है और इसे कुछ नहीं होगा। स्पीकर रियल टाइम में साउंड सेटिंग्स को खुद एडजस्ट करने के लिए एआई का भी उपयोग करता है, जबकि एलजी का स्पेस कैलिब्रेशन प्रो आसपास के वातावरण के आधार पर साउंड आउटपुट को ऑप्टिमाइज करता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN