Home rss business hindi 2300 रुपये के पार जा सकते हैं NSE के शेयर, IPO में...

2300 रुपये के पार जा सकते हैं NSE के शेयर, IPO में 1785 रुपये था शेयर का दाम

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • ब्रोकरेज हाउस आनंद राठी का NSE पर पॉजिटिव आउटलुक है
  • आनंद राठी ने NSE के शेयरों के लिए 2381 रुपये का टारगेट दिया है
  • NSE के शेयर बुधवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 2113.70 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं

घरेलू बाजार में तेज गिरावट के बाद भी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के शेयरों में बुधवार को अच्छी तेजी आई है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के शेयर बुधवार को BSE में उछाल के साथ 2113.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। एक्सचेंज के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल 2134 रुपये के बिल्कुल करीब हैं। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि NSE के शेयरों में और तेजी देखने को मिल सकती है। घरेलू ब्रोकरेज हाउस आनंद राठी के मुताबिक, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के शेयर 2300 रुपये के पार जा सकते हैं।

2381 रुपये का टारगेट प्राइस
घरेलू ब्रोकरेज हाउस आनंद राठी ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर पॉजिटिव आउटलुक बनाए रखा है। आनंद राठी ने NSE के शेयरों के लिए 2381 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इससे संकेत मिलता है कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के शेयर अपने पिछले बंद स्तर से 15 पर्सेंट से ज्यादा उछल सकते हैं। ब्रोकरेज फर्म नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने भी बुलिश व्यू के साथ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का कवरेज शुरू किया है। ब्रोकरेज हाउस ने एक्सचेंज के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है और 2220 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। घरेलू ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (MOFSL) ने भी पिछले हफ्ते बाय रेटिंग के साथ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का कवरेज शुरू किया है और 2300 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

IPO में 1785 रुपये था शेयर का इश्यू प्राइस
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 17 सितंबर 2026 को खुला था और यह 21 सितंबर तक ओपन रहा। आईपीओ का प्राइस बैंड 1700 से 1785 रुपये था। आईपीओ में शेयर का इश्यू प्राइस 1785 रुपये था। एक्सचेंज के शेयर 24 सितंबर 2026 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 1800 रुपये पर लिस्ट हुए और लिस्टिंग वाले दिन 1818 रुपये पर बंद हुए। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के शेयर 18 नवंबर 2026 को 2113.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। NSE का मार्केट कैप बुधवार को 5,18,280 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

23% बढ़ा है NSE का कंसॉलिडेटेड मुनाफा
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने शेयर बाजार में लिस्टिंग के बाद पिछले दिनों अपना पहला रिजल्ट पेश किया। चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का कंसॉलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 23 पर्सेंट बढ़कर 2578 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का प्रॉफिट 2098 करोड़ रुपये था। सितंबर 2026 तिमाही में NSE की कंसॉलिडेटेड टोटल इनकम सालाना आधार पर 9 पर्सेंट बढ़कर 4554 करोड़ रुपये रही है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 4160 करोड़ रुपये थी। दूसरी तिमाही में कंपनी का इबिट्डा दोगुना से ज्यादा बढ़कर 3079 करोड़ रुपये रहा है। वहीं, इबिट्डा मार्जिन 76 पर्सेंट रहा।

LIC को भी छोड़ा पीछे
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने मार्केट कैप के मामले में लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) को भी पीछे छोड़ दिया है। LIC का मार्केट कैप बुधवार को 5,06,063 करोड़ रुपये रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का मार्केट कैप बुधवार को 5,18,280 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN