Home - 29 जून को आ रहा Samsung का नया ‘Monster’ फोन, मिलेगा 50MP...

29 जून को आ रहा Samsung का नया ‘Monster’ फोन, मिलेगा 50MP नो-शेक कैमरा, Gorilla Glass Victus+ डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

50MP नो-शेक कैमरा, गोरिल्ला ग्लास डिस्प्ले जैसे कई प्रीमियम फीचर्स के साथ धमाल मचाने आ रहा सैमसंग का नया मॉन्स्टर Galaxy M47 5G फोन। जानें फोन कब देगा भारत में दस्तक और क्या होंगे फीचर्स:

Samsung ने अपने नए Galaxy M47 5G स्मार्टफोन की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दी है। कंपनी का यह नया 5G फोन 29 जून को भारतीय बाजार में दस्तक देगा। लॉन्च से पहले Samsung ने सोशल मीडिया पर टीजर जारी कर फोन के कई प्रमुख फीचर्स का खुलासा किया है। कंपनी इसे “Next Level Monster” के रूप में प्रमोट कर रही है, जिससे साफ है कि यह डिवाइस परफॉर्मेंस और फीचर्स के मामले में काफी दमदार होने वाला है। Samsung Galaxy M47 5G फोन में Snapdragon प्रोसेसर, LPDDR5X RAM, 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले और 50MP No Shake Camera दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में Corning Gorilla Glass Victus+ की सुरक्षा और पानी व धूल से बचाव के लिए रेजिस्टेंस फीचर भी मिलेगा।

Samsung Galaxy M47 5G को कंपनी दो कलर ऑप्शन में लॉन्च करेगी। ग्राहक इसे Rogue Red और Blaze Blue रंगों में खरीद सकेंगे। दोनों रंग फोन को प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देने के लिए तैयार किए गए हैं। Samsung ने पुष्टि की है कि इस स्मार्टफोन को 6 पीढ़ियों तक Android OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

Samsung Galaxy M47 5G में मिलेंगे कई खास फीचर्स

Samsung Galaxy M47 5G को कंपनी ने उन यूजर्स के लिए तैयार किया है जो अपने फोन से तेज परफॉर्मेंस चाहते हैं। कंपनी ने पुष्टि की है कि इस स्मार्टफोन में Snapdragon प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके साथ LPDDR5X RAM का सपोर्ट भी मिलेगा। Samsung Galaxy M47 5G फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला Super AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। Super AMOLED पैनल की वजह से रंग ज्यादा चमकदार और गहरे दिखाई देंगे, जिससे वीडियो देखने का अनुभव बेहतर होगा। चाहे आप OTT प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज देख रहे हों या YouTube पर वीडियो स्ट्रीम कर रहे हों, डिस्प्ले क्वालिटी आपको प्रीमियम स्मार्टफोन जैसी फील देने की कोशिश करेगी। Samsung Galaxy M47 5G फोन में पतले बेजल्स, पंच-होल डिस्प्ले और पीछे की तरफ नया कैमरा मॉड्यूल है।

फोन में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे बैटरी को कम समय में चार्ज किया जा सकेगा। फोटोग्राफी के लिए Galaxy M47 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का मुख्य कैमरा 50MP का होगा, जिसमें OIS (Optical Image Stabilization) का सपोर्ट मिलेगा। OIS की मदद से फोटो और वीडियो ज्यादा स्थिर और साफ नजर आएंगे। इसके अलावा 5MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर भी दिया गया है, जिससे अलग-अलग तरह की तस्वीरें क्लिक की जा सकेंगी।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। खास बात यह है कि Samsung ने फ्रंट और रियर दोनों कैमरों में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट की पुष्टि की है। फोन में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे यूजर्स हाई रिजॉल्यूशन वीडियो शूट कर सकेंगे। फोन की स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass Victus+ की सुरक्षा दी गई है, जो खरोंच और हल्के झटकों से डिस्प्ले को बचाने में मदद करेगी। इसके अलावा स्मार्टफोन में पानी और धूल से सुरक्षा (Water & Dust Resistance) भी मिलेगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN